Akshaya Tritiya 2026: सोना नहीं तो... अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें, होगी धन वृद्धि
खबर सार :-
Akshaya Tritiya 2026: बढ़ती महंगाई के इस दौर में, सोना खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। हालांकि, अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं, तो निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों में, कुछ अन्य चीजें खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है।
खबर विस्तार : -
Akshaya Tritiya 2026: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को अत्यंत पवित्र त्योहार माना जाता है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का जन्म हुआ था। इस साल अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल 2026 मनाई जा रही है।
अक्षय तृतीया सोना खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है। हालांकि महंगाई के इस दौर में सोना खरीदना सबके बस की बात नहीं है। अक्षय तृतीया पर सोना न खरीद पाने पर मलाल करने की कोई आवश्यकता नहीं है। धार्मिक परंपराओं में कुछ ऐसी साधारण चीजों का भी जिक्र है, जिन्हें सही रीति-रिवाजों के अनुसार खरीदने और इस्तेमाल करने से घर में सुख, समृद्धि, शांति और धन में वृद्धि होती है। दरअसल 'अक्षय' शब्द का अर्थ है 'कभी कम न होने वाला।' इसलिए, केवल सोना ही नहीं, बल्कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म भी कभी कम नहीं होते और कई गुना फल देते हैं। इस दिन नए काम की शुरुआत, दान-पुण्य, विवाह और पूजा-पाठ किया जाता है।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया आज
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस वर्ष, अक्षय तृतीया रविवार, 19 अप्रैल को पड़ रही है। अक्षय तृतीया इस बार करीब 100 साल बाद दुर्लभ महासंयोग बन रहा है। इस दिन कई शुभ योग एक साथ बनेंगे, जिससे इसका महत्व बढ़ गया है। पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे तक रहेगी। अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त रविवार को सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा।
खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
Akshaya Tritiya 2026: सोने के अलावा खरीद सकते हैं ये चीज़ें
ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आप अक्षय तृतीया पर सोना नहीं खरीद पाते हैं, तो निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। इसके विकल्प के तौर पर, कुछ विशेष चीज़ें खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है:-
मिट्टी का घड़ा–यह मंगल ग्रह को मजबूत करता है और कर्ज तथा बाधाओं से मुक्ति दिलाता है।
रूई–शुक्र ग्रह से संबंधित होने के कारण, यह देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद दिलाता है और दरिद्रता को दूर करता है।
हल्दी की गांठ–यह बृहस्पति ग्रह को बल प्रदान करती है, जिससे जीवन में स्थिरता आती है और मान-सम्मान बढ़ता है।
पीली सरसों–यह दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती है।
पीली कौड़ी–यह धन, संपत्ति और समृद्धि को आकर्षित करती है।
झाडू-नई झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।
सेंधा नमक-अक्षय तृतीया पर सेंधा नमक खरीदना भी शुभ माना गया है, क्योंकि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक माना जाता है।
इनके अलावा, तांबा खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह सूर्य को मजबूत करता है और व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा तथा मान-सम्मान को बढ़ाता है। इसके अतिरिक्त, इस दिन सफेद रंग की चीजों जैसे दूध, दही, चावल या खीर का दान करना विशेष रूप से पुण्यकारी माना जाता है। इतना ही नहीं इस दिन नए वस्त्र, आभूषण, नया घर खरीदना, भूमि पूजन, गृह प्रवेश, संस्था का उद्घाटन आदि बेहद शुभ माना जाता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। 'इंडिया पब्लिक खबर' इसकी पुष्टि नहीं करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Panchang 17 October 2026: शनिवार 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-16
-
Aaj Ka Rashifal 17 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-16
-
नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की आराधना
2026-10-16
-
दमोह में महाकाली पूजा का 79वां वर्ष, सराफा व्यापारियों ने की थी शुरुआत
2026-10-16
-
मां कात्यायनी को समर्पित है नवरात्रि का छठा दिन, जानें माता का स्वरूप और मंत्र
2026-10-15
-
Panchang 16 October 2026: शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-15
-
Aaj Ka Rashifal 16 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-15
-
Panchang 15 October 2026: गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-14
-
Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-14
-
Navratri 2026 Day 5: नवरात्रि के पांचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा
2026-10-14
-
नवरात्रि पर काशी के देवी मंदिरों में उमड़ रहे भक्त, गूंज रहे जयकारे
2026-10-14
-
माता कूष्मांडा से जुड़ा है कूष्मांड फल, स्वास्थ्य के लिए है उपयोगी
2026-10-14
-
नवरात्र के पावन अवसर पर मां कूष्मांडा की पूजा में लीन रहे भक्त, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-14
-
Panchang 14 October 2026: बुधवार 14 अक्टूबर 2026 का पंचांग
2026-10-13
-
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-10-13