20 दिन के अनशन के बाद अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल जारी रखने का किया ऐलान
खबर सार :-
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आमरण अनशन को 20 दिन हो गए हैं। वो लगातार 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिस कारण 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस द्वारा अनशन से हटाकर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल पर बैठने का फैसला किया है।
खबर विस्तार : -
Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक लगातार 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 18 जुलाई को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिस कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा उन्हें जंतर-मंतर से हटाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। इस बीच सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब वो खुद भूख हड़ताल पर बैठेगें।
सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके ने किया भूख हड़ताल का ऐलान
दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की तबीयत 21वें दिन शनिवार को काफी बिगड़ गई। उनकी हालत को देखते हुए पुलिस ने उन्हें अनशन से हटाकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों में काफी रोष देखने को मिला। सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा है कि आज से वो भूख हड़ताल पर बैठने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च के बारे में भी बात की। उनका कहना है कि 20 जुलाई को तय समय के अनुसार हमारा संसद मार्च होगा और उनका अनशन भी जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि अगर इनको लगता है कि ये लोग सोनम सर को अस्पताल ले जाकर प्रोटेस्ट खत्म कर देंगे, तो ऐसा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारने-पीटने का आरोप
अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि सोनम सर को प्रदर्शन स्थल से घसीटकर ले जाया गया है और गाली-गलौच किया गया है। इस तरह की जो कायरता वाली हरकत की गई है, उससे आंदोलन खत्म नहीं होगा। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, हम यहां डटे रहेंगे। इसके साथ ही 20 तारीख को होने वाले संसद मार्च पर भी बात कही और कहा कि पुलिस वालों ने गुंडों वाली हरकत की है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग दिल्ली आना चाहते हैं, वो आ जाएं। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर उन्हें मारने-पीटने और जंतर-मंतर से हटाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुझे पीटा गया, और कहा, देखते हैं तुम जंतर-मंतर कैसे जाते हो। उन्होंने आगे कहा कि यहां कई विधायक और सांसद आए, जिन्हें गेट पर रोक दिया गया और अंदर नहीं जाने दिया गया।
सोनम वांगचुक के वजन में 9.5 किग्रा की गिरावट
वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि माननीय कोर्ट के आदेश के अनुसार और सेहत की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोनम वांगचुक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे थे। उनका अनशन नीट यूजी और अन्य परीक्षाओं में हुई कथित धांधलियों और पेपर लीक के खिलाफ है और वे इसके विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे। इस अनशन को कॉकरोच जनता पार्टी नाम के युवा संगठन द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें वांगचुक ने भी भाग लिया। 20 दिनों से लगातार पानी पर उपवास रखने के कारण उनका वजन लगभग 9.5 किलोग्राम तक कम हो गया है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य में भी काफी गिरावट हो गई। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ी हालत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
अन्य प्रमुख खबरें
-
‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद
2026-09-01
-
स्लीपर बस कांड पर राहुल गांधी का केंद्र-योगी सरकार पर हमला
2026-09-01
-
दिल्ली में चलती बस में नाबालिग से गैंगरेप, AAP ने सरकार को घेरा
2026-08-31
-
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस में यूपी को तीन पुरस्कार, मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी
2026-08-31
-
BJP में टिकट बंटवारे पर घमासान, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा
2026-08-31
-
अंकित बालियान हत्याकांड: दो आरोपी ढेर, परिवार से मिले जयंत चौधरी
2026-08-31
-
धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या, लखनऊ में मिली लाश
2026-08-30
-
कोलकाता: नेहरू जी की प्रतिमा हटाने पर कांग्रेस आगबबूला, भाजपा ने दी सफाई
2026-08-30
-
NEET PG विवाद आशुतोष रांका बोले- सरकार के पास कोई प्लान नहीं
2026-08-30
-
मध्य प्रदेशः ओरछा में भाजपा का महामंथन, 14 वर्ष बाद जुटे 350 दिग्गज
2026-08-30
-
सपा सरकार बनी तो फिर खोले जाएंगे बंद हुए स्कूलः अखिलेश यादव
2026-08-30
-
सोनिया गांधी की ‘बिलॉन्गिंग’ पर विवाद, कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार
2026-08-29
-
न्यूयॉर्क में आरएसएस प्रमुख भागवत का कार्यक्रम आज, शामिल होंगे 5000 लोग
2026-08-29
-
छात्रों की मांगों पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, इन मांगों पर बनी सहमति
2026-08-27
-
खेलेंगे तो खिलेंगे, पीएम मोदी के संवाद से झारखंड के युवाओं में दिखा उत्साह
2026-08-27