Sonam Wangchuk: भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की बिगड़ी हालत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
खबर सार :-
Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है। वह पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर थे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे जाने-माने भारतीय इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सोशल मीडिया अभियान और प्रदर्शन पर भी कार्रवाई की है। सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे और NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
डॉक्टरों की निगरानी में सोनम वांगचुक
सूत्रों के मुताबिक, सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) के इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में दो डॉक्टर और दो पैरामेडिक्स तैनात किए गए हैं। हेल्थ चेक-अप के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने शुरू में मना कर दिया था। हालांकि, उनकी बिगड़ती हालत और RML अस्पताल के डॉक्टर की सलाह को देखते हुए, दिल्ली पुलिस उन्हें एम्बुलेंस से जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई।
खाली कराया जा रहा जंतर-मंतर
दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश और उनकी लगातार गिरती सेहत को देखते हुए उन्हें आज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उन्हें विरोध स्थल से ले जाया जा रहा था, तो CJP कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। लेकिन पुलिस ने सभी CJP कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक जंतर-मंतर खाली करने का अनुरोध किया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। पुलिस ने पूरे इलाके में कई लेयर की बैरिकेडिंग की है। दिल्ली पुलिस ने 'एक्स' पर कहा कि उसने हाईकोर्ट के आदेशों और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह कदम उठाया है।
CJP कार्यकर्ताओं का आरोप जबरन उठा ले गई पुलिस
CJP कार्यकर्ताओं का दावा है कि दिल्ली पुलिस के जवान सादे कपड़ों में विरोध स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। खबर है कि जब दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की, तो आंदोलन के नेता अभिजीत दिपिके वहां मौजूद नहीं थे। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक, उस समय वे नहाने गए थे। एक वीडियो संदेश में दिपिके ने कहा कि पुलिस ने उन्हें एक दोस्त के घर पर जबरदस्ती हिरासत में लिया और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आंदोलन जारी रखने की अपील की है। दरअसल सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे। वह NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लगातार इस्तीफे की मांग कर रहे है।
ये भी पढ़ेंः- सोनम वांगचुक पर बनी थी '3 इडियट्स' ? आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत-रूस नौसैनिक अभ्यास ‘इंद्र-2026’ का समुद्री चरण शुरू होने को तैयार
2026-10-16
-
त्योहारों पर रेलवे का तोहफा! शकूर बस्ती तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
2026-10-16
-
FIITJEE मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की चार्जशीट, 71.88 करोड़ की संपत्तियां जब्त करने की मांग
2026-10-16
-
झमाझम बारिश के साथ दिल्ली-NCR में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक
2026-10-16
-
NSG के 42वें स्थापना दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दी बधाई
2026-10-16
-
विश्व खाद्य दिवस आज, नेताओं ने की अन्न की बर्बादी रोकने की अपील
2026-10-16
-
युवाओं से नई टेक्नोलॉजी अपनाने और देश के विकास में योगदान देने की अपील
2026-10-15
-
दिल्ली में 18 और 25 अक्टूबर को लगेंगे विशेष वोटर कैंप, हेल्पलाइन नंबर जारी
2026-10-15
-
नक्सलवाद पीड़ितों के घाव भरना सरकार की जिम्मेदारी: अमित शाह
2026-10-15
-
पाकिस्तान ने की आतंकी हरकत तो पिछली बार से भी बड़ा प्रहार होगाः राजनाथ सिंह
2026-10-15
-
15 से 18 OCTOBER तक आंधी-बारिश का अलर्ट, Gwalior में गिरेगा हवा के साथ पानी
2026-10-15
-
दिवाली से पहले 11.40 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात
2026-10-14
-
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम 5 वर्ष तक जारी रखने की मिली मंजूरी
2026-10-14
-
Air India फ्लाइट से मिला हाईजैक अलर्ट, जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
2026-10-14
-
एफएसयूआई की भारतीय नाविकों को रिपब्लिक डे परेड में शामिल करने की मांग
2026-10-14