नई दिल्ली: भारत के डिजिटल विकास के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर पार करते हुए, आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली ने मात्र छह महीनों में 100 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ लेनदेन का आंकड़ा पार कर लिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 10 अगस्त 2025 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रगति देश की तकनीकी दक्षता और नागरिकों की डिजिटल सेवा के प्रति बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाती है।
आधार फेस ऑथेंटिकेशन एक आधुनिक और सुरक्षित पहचान सत्यापन प्रणाली है, जिससे उपयोगकर्ता बिना किसी दस्तावेज या शारीरिक संपर्क के, महज चेहरे की पहचान से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकते हैं। यह प्रणाली नागरिकों को कभी भी, कहीं भी अपनी पहचान साबित करने की सुविधा देती है, जिससे कई सरकारी और निजी सेवाओं तक त्वरित पहुंच संभव हो पाई है।
यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इतने कम समय में 200 करोड़ लेनदेन का आंकड़ा पार करना यह दर्शाता है कि देशभर में नागरिक और सेवा प्रदाता आधार के इस सुरक्षित और समावेशी इकोसिस्टम पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह न केवल एक तकनीकी सफलता है, बल्कि यह गांवों से लेकर शहरों तक डिजिटल समावेशन की दिशा में एक बड़ा कदम है। 2024 के अंत तक जहां फेस ऑथेंटिकेशन के 50 करोड़ लेनदेन हुए थे, वहीं जनवरी 2025 तक यह संख्या बढ़कर 100 करोड़ पहुंच गई। आश्चर्यजनक रूप से, इसके अगले छह महीनों में यह आंकड़ा फिर से दोगुना होकर 200 करोड़ तक जा पहुंचा।
मंत्रालय ने बताया कि यह सफलता केवल संख्यात्मक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह प्रमाण है कि जब तकनीक को समावेशिता और नागरिक सशक्तिकरण के साथ जोड़ा जाता है, तो यह देश को आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। सरकार, बैंक और अन्य सेवा प्रदाता अब इस तकनीक के माध्यम से लाभार्थियों को बिना रुकावट सेवाएं प्रदान कर पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पहले पहचान की प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण हुआ करती थी, अब वहीं लोग मात्र फेस स्कैन से सब्सिडी, बैंकिंग और सरकारी सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं। भारत का यह कदम उसे दुनिया के सबसे उन्नत और समावेशी डिजिटल देशों की कतार में लाकर खड़ा करता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस