PM Modi Bengaluru Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार, 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक समेत देश के विभिन्न हिस्सों के लिए 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की शहरी संपर्क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही, वह तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे, साथ ही नम्मा मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे शहरी संपर्क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह एचएएल हवाई अड्डे जाएंगे और दोपहर 2:45 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। फिलहाल, पीएम मोदी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।
पीएम मोदी बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे जो देश के कई राज्यों को जोड़ेंगी। इनमें अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर (अजनी)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस और बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इन नई ट्रेनों में यात्रा का समय कम होगा। साथ ही, ये कई आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी।
इतना ही नहीं, पीएम मोदी अपने बेंगलुरु दौरे के दौरान मेट्रो फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस पर 15,610 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। यह परियोजना 44 किलोमीटर से अधिक लंबी होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस