US-Israel-Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी की हालत नाजुक, अमेरिकी हमले में हुए थे घायल

खबर सार :-
US-Israel-Iran War: अमेरिका और इज़रायल ने मिलकर ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराज़ी के घर पर हमला किया। इस हमले में खराज़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। 81 वर्षीय खराज़ी, ईरान के सर्वोच्च नेता के विदेश मामलों के सलाहकार हैं। वह ईरान की ओर से पाकिस्तान के साथ शांति समझौते पर बातचीत कर रहे थे।

US-Israel-Iran War: ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी की हालत नाजुक, अमेरिकी हमले में हुए थे घायल
खबर विस्तार : -

US-Israel-Iran War: ईरान के पूर्व विदेश मंत्री और सुप्रीम लीडर के मौजूदा सलाहकार कमाल खराज़ी ( Kamal Kharazi) की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल तेहरान स्थित घर पर गुरुवार को अमेरिका ने हमला किया था। जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई और खराजी को गंभीर हालात में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खराज़ी फ़िलहाल ईरान की 'स्ट्रेटेजिक फ़ॉरेन रिलेशंस काउंसिल' के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह संस्था देश के सुप्रीम लीडर को सीधे सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फ़ैसलों में अहम भूमिका निभाती है।

US-Israel-Iran War:  अमेरिका ने खराजी के घर किया था हमला

ईरानी मीडिया ने बताया कि बुधवार को तेहरान में खराजी ( Kamal Kharazi) के घर को निशाना बनाया गया था। 'शर्ग', 'एतेमाद' और 'हम मिहान' दैनिक के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गुरुवार को भी तेहरान, इस्फाहान और शिराज पर हवाई हमलों की जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी।  स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमनपोर ने एक्स पोस्ट में अंतरराष्ट्रीय बिरादरी से इस 'आक्रामकता' की ओर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने इसे वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था पर सीधा हमला करार दिया।उन्होंने लिखा, "वैश्विक स्वास्थ्य के एक सदी पुराने स्तंभ 'ईरानी पाश्चर इंस्टीट्यूट' के खिलाफ की गई आक्रामकता, वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह जिनेवा कन्वेंशन और आईएचएल के सिद्धांतों का उल्लंघन है।"

US-Israel-Iran War:  पाकिस्तान के साथ मिलकर उठाया था बड़ा कदम

रिपोर्टों के मुताबिक, हाल के दिनों में खराज़ी पाकिस्तान के साथ सीज़फ़ायर बातचीत को लेकर 'बैक चैनल' के ज़रिए संपर्क में थे। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले, खराज़ी ने संकेत दिया था कि ईरान अप्रत्यक्ष बातचीत के लिए तैयार हो सकता है। फिर भी, एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि फ़िलहाल अमेरिका के साथ कूटनीति की कोई गुंजाइश नहीं है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान के खिलाफ हमले लगातार पांचवें सप्ताह भी जारी हैं। 

 

अन्य प्रमुख खबरें