लखनऊः गुजरात, हरियाणा, जम्मू और श्रीनगर को तबाह करने के लिए पाकिस्तान की बुजदिली भी उसके काम नहीं आई। कहीं पर ड्रोन से हमला तो कहीं पर उसने मिसाइल दागी, लेकिन भारतीय जवानों ने इनके नापाक हरकतों को फेल कर दिया। उसके ड्रोन जमीन पर गिरते गए और झुंझलाहट बढ़ती गई। दो दिन में ही पाकआर्मी कांपने लगी। उसका चकलाला एयरबेस धराशायी हो गया। आपरेशन सिंदूर के समय ही चकलाला एयरबेस तैयार किया गया था। पाक सेनाध्यक्ष के प्रहार करने की क्षमता अब धीरे-धीरे लड़खड़ाने लगी है।
यानी कह सकते हैं कि पाकिस्तान के युद्ध का मीटर फेल होने लगा है। इसीलिए वह एटमीवार के लिए फुदक रहा है। वह भारत को इस वार से डरवाने के लिए जिन हथियारों के बल पर उबल रहा था, भारतीय सेना ने उनके चीनी और तुर्किया हथियारों को चकनाचूर कर दिया। पाक को धुआं में बदलते देख पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भी मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है। आज सुबह चार बजे पाकिस्तान की सेना ने रिहायसी इलाकों पर हमला किया। इससे पहले उसने रात में हमले किए थे, लेकिन रिहायशी इलाकों में हमले नहीं किए थे।
अब तक उसने जितने भी हमले किए हें, उनमें ज्यादातर नष्ट होते गए। अपनी खिसियाहट में वह धार्मिक स्थलों को भी नहीं छोड़ रहा है। जम्मू में एक मंदिर तथा पुंछ में एक गुरूद्वारा पर ड्रोन हमला किया। रावल पिंडी और इस्लामाबाद तक भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई करती रही। इधर नई दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग भी सुबह करीब साढ़े दस बाजे शुरू हो चुकी थी। भारत ने अपनी मिसाइल सिस्टम को एक्टिव रखा। इसीलिए पाकिस्तान के सारे मिसाइल ध्वस्त हो रहे हैं।
पाक सेना ने राजस्थान के रिहायशी इलाकों में मिसाइल दागी थी, लेकिन भारत ने उसका माकूल जवाब दिया। शुक्रवार और शनिवार की रात को पाकिस्तान की ओर से भारत पर ड्रोन से हमले किए थे। इ़़नके हर हमले को भारतीय सेना ने विफल कर दिया। पाकिस्तान ड्रोन के जरिए भारत में दहशत फैलाना चाहता था। इसीलिए एक साथ नौ या दस ड्रोन भेजने लगा। आसमान में पतंगों की तरह उसके ड्रोनों की डोर काट दी गई। एचक्यू 09 सिस्टम फेल होता देख पाकिस्तान टूट गया। आज सुबह लगभग पांच बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर उसके हथियारबंद ड्रोन को भी हमारी सेना ने नष्ट कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली