Venezuela-America war: वेनेजुएला में ताबड़तोड़ हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया आई है। ट्रंप ने दावा किया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिकी हिरासत में हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ एक बड़ा हमला किया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है।" ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले की पूरी जानकारी सुबह 11 बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे) एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे।
दरअसल अमेरिका ने शनिवार रात करीब 2 बजे वेनेजुएला के चार शहरों पर हमले किए। हमलों के दौरान, अमेरिकी सेना ने मिलिट्री बेस और अहम जगहों को निशाना बनाया। । धमाकों के बाद वेनेजुएला की राजधानी काराकास में दहशत फैल गई। पूरे शहर में भगदड़ का माहौल बन गया है। आसमान में फाइटर जेट उड़ते दिखे, और कई इलाकों में काले धुएं के गुबार दिखाई दिए। शहर के दक्षिणी हिस्से में मौजूद एक बड़े मिलिट्री बेस के आसपास बिजली चली गई।
अमेरिका के हमले के बाद, वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने एक बयान जारी कर कहा कि वह जवाबी कार्रवाई करेंगे। मादुरो ने बयान आगे कहा कि काराकास में हमले वेनेजुएला के तेल और खनिज संसाधनों पर कब्ज़ा करने और देश की राजनीतिक आजादी को जबरदस्ती कमज़ोर करने के मकसद से किए गए थे। इसके साथ ही उन्होंने पूरे देश में इमरजेंसी भी घोषित कर दी। उनके बयान के एक घंटे बाद, ट्रंप ने घोषणा की कि मादुरो को पकड़ लिया गया है। अब हैरानी वाली बात यही है कि क्या सच में ट्रंप की सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है?
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में कई बार जमीनी कार्रवाई की धमकी दी थी। दरअसल अमेरिका का वेनेजुएला पर हमले करने की कई बड़ी वजह है। अमेरिका राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाना चाहता है। अमेरिका मादुरो को तानाशाह और ड्रग तस्कर मानता है। ट्रंप का दावा है कि वेनेजुएला ने अमेरिकी कंपनियों के तेल अधिकार अवैध रूप से छीन लिए हैं। ट्रंप की माने तो वेनेजुएला अमेरिका में खतरनाक ड्रग्स की तस्करी करता है। अमेरिका पहले ही ड्रग्स ले जा रही 35 नावों पर हमला कर चुका है। इसी के चलते अमेरिका ने वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। साथ ही इलाके में अपने सैनिकों मौजूदगी भी बढ़ा दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम देश', कहा- अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड का खात्मा, आतंकी हमजा बुरहान को गोलियों से भूना
पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान का कहर, खैबर पख्तूनख्वा में दो लोगों की मौत, 11 घायल
PM Modi Italy Visit: ‘इटली में लोकप्रिय हो रहा भारतीय संगीत’, पीएम मोदी ने कलाकारों का जताया आभार
रोम में PM Modi का ‘स्वीट सरप्राइज’: Meloni को गिफ्ट की ‘Melody’ टॉफी, VIDEO वायरल
PM Modi Meets Denmark PM : भारत की ऊंची छलांग, डेनमार्क के पेंशन फंड्स को महा-निवेश का खुला न्यौता!
Pakistan News: कंगाल पाकिस्तान को यूके ने दिया तगड़ा झटका, विदेशी फंडिंग में की भारी कटौती
PM Modi Norway Visit: विज्ञान और तकनीक सहयोग को मिली नई दिशा, कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर
सैन डिएगो इस्लामिक सेंटर में हमला, गोलीबारी में गार्ड की मौत, हमलावरों ने खुद को भी मारी गोली