नई दिल्लीः आतंकियों के आका पाकिस्तान को भारत कड़ा सबक सिखा रहा है। आतंकवादियों पर भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाक ने भारत पर हमले का दुस्साहस किया है लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ रही है। सैन्य तरीके के अलावा अब भारत ने Digital भी उसे पस्त करने का मन बना लिया है। भ्रामक खबरें व लोगों में डर पैदा करने की आशंका को देखते हुए सरकार के निर्देश पर 8,000 X Accounts को पूरी तरह बैन कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने बीते गुरूवार को ही एलन मस्क के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को निर्देश दिए थे कि 8,000 एक्स अकाउंट्स को बैन कर दिया जाए, जिसके बाद एक्स ने इन अकांउट्स को अब पूरी तरह बंद कर दिया था। X ने कहा कि सरकार के निर्देश के बाद उसने अकाउंट्स को बंद किया है। सरकार ने इसके लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स जारी किए थे और अकाउंट्स बैन करने के आदेश का पालन न करने पर मोटा जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई थी।
भारत सरकार ने 8,000 X Accounts को बैन करने का फैसला पाकिस्तान द्वारा जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाए जाने की कोशिश के बाद उठाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भ्रामक खबरें फैलाकर लोगों के बीच भ्रम व डर पैदा करने की कोशिश की जा सकती थी। बता दें कि जिन एक्स अकाउंट्स को बैन किया गया है, उसमें इंटरनेशनल न्यूज आउटलेट्स और कई नामचीन हस्तियों के नाम शामिल हैं। हालांकि, इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का कहना है कि भारत सरकार ने जिन अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था, उसमें यह नहीं बताया गया कि किन पोस्ट्स ने भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया है। एक्स ने कहा कि वह भारत सरकार के इस कदम से सहमत नहीं है और उन्होंने देश में अपनी सर्विस जारी रखने के लिए आदेशों का पालन किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर IMF की चेतावनीः AI रेवोल्यूशन जारी, पर ग्लोबल प्रोडक्टिविटी अभी भी सुस्त
Realme 16 5G की भारत में एंट्री: 7000mAh की विशाल बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A6c International Variant: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा धमाका
Samsung का बड़ा कदम : Android-iPhone की दूरी खत्म, अब Apple AirDrop से जुड़ा Quick Share
Global Tech Race में भारत की बड़ी छलांगः इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में 32% की बंपर ग्रोथ