Cyber Scam : Cyber Scam का जाल बढ़ता जा रहा है और स्कैमर ऐसे ऐप्स के जरिए लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं, जिसका यूज वह सबसे ज्यादा करते हैं। पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब ऑनलाइन ठगी का अड्डा बन चुका है और फोटो डाउनलोड के जरिए लोगों के बैंक खाते खाली किए जा रहे हैं।
Cyber Scammer इन दिनों WhatsApp Users को Steganography नाम की खास हैकिंग तकनीक के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी तकनीक के जरिए पिछले दिनों महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले एक व्हाट्सएप यूजर से साइबर स्कैम हुआ है और उसके खात से 2 लाख रूपए गायब हो गए।
सबसे पहले आपको बताते हैं कि क्या है Steganography तकनीक, जिसके जरिए व्हाट्सएप यूजर्स को निशाना बनाकर Cyber Scam किया जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो स्कैमर लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट स्टेगनोग्राफी नाम के मेथड का यूज करते हैं। इस तरह के साइबर स्कैम में फोटो, ऑडियो क्लिप, पीडीएफ फाइल्स आदि के अंदर सीक्रेट कोड छिपाकर यूजर्स को भेजा जाता है। ये फाइल्स देखने में आम फाइल की तरह ही दिखती हैं लेकिन जैसे ही कोई यूजर इसे अपने डिवाइस में डाउनलोड करता है तो इसमें छिपा Malware डिवाइस में खुद-ब-खुद डाउनलोड हो जाता है। इसके जरिए स्कैमर डिवाइस को हैक कर लेते हैं और फिर लोगों के अकाउंट खाली करने के साथ ही उनकी संवेदनशील जानकारियों को भी चुरा लेते हैं।
अगर आप इस Cyber Scam से बचना चाहते हैं तो आप अनजान नंबरों से आई किसी भी प्रकार की मीडिया फाइल को डाउनलोड करने से बिल्कुल बचें। व्हाट्सएप में ऑटो-डाउनलोड ऑप्शन को बंद कर दें। इसके अलावा कभी भी किसी प्रकार की ओटीपी को दूसरों के साथ शेयर न करें। अपने डिवाइस को हमेशा अपडेट रखें।
अन्य प्रमुख खबरें
June 2026 Upcoming Smartphone : 9020mAh बैटरी और पेरिस्कोप कैमरे उड़ाएंगे होश!
2026-06-03
2026-06-03
2026-06-03
एनपीसीआई इंटरनेशनल ने केएचक्यूआर के माध्यम से कंबोडिया में शुरू की यूपीआई भुगतान सुविधा
2026-06-02
2026-06-02
2026-06-01
2026-05-29
2026-05-29
iPhone Ultra : Apple के पहले फोल्डेबल फोन का लुक लीक, केस रेंडर्स ने खोले होश उड़ाने वाले राज
2026-05-29
vivo T5 : चुपके से लॉन्च, 7200mAh बैटरी और वॉटरप्रूफ बॉडी वाला धांसू फोन, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
2026-05-29
ब्लैक बॉक्स का दमदार प्रदर्शन: FY26 में ऑर्डर बुकिंग में 1 अरब डॉलर का ऐतिहासिक आंकड़ा पार
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-26
2026-05-21
2026-05-20