Aaj Ka Mausam: इन दिनों पूरे देश में गर्मी का सितम जारी है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री को छू रहा है, जिससे धरती भी धधकती हुई महसूस हो रही है। गुरुवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मौसम बदलने के संकेत दिए हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि रविवार से उत्तर प्रदेश, हरियाणा व पंजाब में आंधी व बारिश की शुरुआत हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव संभव है। हालांकि, इससे कभी बारिश और कभी लू का सामना करना पड़ सकता है। यानी, अगले कुछ दिनों में मौसम में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल, उत्तराखंड व जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी व बारिश की संभावना है।
राजस्थान में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार और प्रशासन को भी कदम उठाने पड़े हैं। जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा सहित कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पांच जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कोटा में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने के कारण यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
गर्मी का असर सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके सामाजिक और आर्थिक प्रभाव भी साफ नजर आने लगे हैं। अजमेर में तेज गर्मी के कारण पर्यटन गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। आनासागर झील के किनारे सन्नाटा पसरा है और पर्यटकों की कमी से स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। वहीं उदयपुर में फतहसागर झील के आसपास भीड़ कम हो गई है और बाजारों में सुस्ती देखी जा रही है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के कुछ हिस्सों पर भी होगा। बीकानेर, भरतपुर और अन्य संभागों में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
अन्य प्रमुख खबरें
Dhanbad: तेज धमाके साथ 20 फीट गहरे गड्ढे में समाए दर्जनों घर, जान बचाकर भागे लोग
IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला: आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले खुलासे आए सामने
ऑनलाइन गेमिंग पर कसेगा सरकार का शिकंजा, 1 मई से लागू होंगे नए नियम
Tamil Nadu Elections: कई बूथों पर बिगड़ा EVM, डीएमके उम्मीदवार व अभिनेता अजित कुमार ने डाला वोट
महाराष्ट्र में कचरे को ऊर्जा में बदलने की तैयारी, कैबिनेट ने दी सीबीजी नीति को मंजूरी
निजी स्कूलों द्वारा महंगी किताबें थोपने पर NHRC सख्त, शिक्षा मंत्रालय और राज्यों को नोटिस
Atal Pension Yojana का बड़ा धमाका: 9 करोड़ से अधिक नामांकन, सामाजिक सुरक्षा की नई मिसाल
Pahalgam Attack की बरसी: दुनिया ने झुकाया सिर, भारत के साथ खड़ा दिखा वैश्विक समुदाय