Lucknow Doctor Arrested : सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का राजफाश़ करते हुए लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह मॉड्यूल जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था। महिला डॉक्टर को अन्य सात आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कश्मीर के डॉ. मुजम्मिल गनई भी शामिल हैं, जो हाल ही में फरीदाबाद से पकड़ा गया था।
Lucknow Doctor Arrested : जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे आतंकी समूहों से जुड़े है मॉड्यूल के सदस्य
इस ऑपरेशन के तहत पुलिस को भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियारों का जखीरा मिला, जिसमें 2900 किलो IED बनाने का सामान और AK-47 राइफल शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस मॉड्यूल के सदस्य जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे आतंकी समूहों से जुड़े हुए थे। पुलिस को फरीदाबाद से कई हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है, जो बड़े आतंकी हमलों के लिए इस्तेमाल हो सकती थी। पुलवामा के डॉक्टर मुजम्मिल गनई की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में हुई जांच में यह बड़ी बरामदगी हुई। पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क के सदस्य पेशेवर लोग थे, जिनमें डॉक्टर और अन्य व्हाइट कॉलर लोग शामिल थे। जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली है। जांच अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन कई राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से चलाया गया। गिरफ्तारी की तारीखें अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं, क्योंकि जांच अभी भी जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष