President Draupadi Murmu Jharkhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं। जहां देवघर हवाई अड्डे पर राज्यपाल संतोष गंगवार और राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उनके आगमन को देखते हुए राजधानी रांची, देवघर और धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खास तौर पर रांची हवाई अड्डे से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
हवाई अड्डे से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर एम्स के लिए रवाना हुआ। देवघर एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति रांची जाएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। वहीं राज्यपाल ने कहा कि श्रावण मास के इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति का देवघर आगमन पूरे राज्य के लिए हर्ष का विषय है। राज्यपाल ने कहा कि देवघर न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत में आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। खासकर श्रावण मास में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आते हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय झारखंड दौरा खास है। मुर्मू एम्स के पहले दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि हैं। राष्ट्रपति लगभग तीन घंटे एम्स में रहेंगी। यहां मुख्य समारोह एक घंटे का होगा, जिसमें वह संबोधित करेंगी। दीक्षांत समारोह में एम्स के 2019 के पहले सत्र से उत्तीर्ण छात्र जो वर्तमान में एमबीबीएस बन चुके हैं, उन्हें पदक और उपाधियां प्रदान की जाएंगी। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा चार पदक और पांच उपाधियां प्रदान की जानी हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
BJP विधायक वुंगजागिन वाल्टे का 62 साल की आयु में निधन, PM Modi ने जताया शोक
Ranveer Singh Threat: बिश्नोई गैंग के धमकीबाज 'हैरी बॉक्सर' की अब खैर नहीं, लुक आउट सर्कुलर जारी
Congress Protest in AI Impact Summit: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एक्शन, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा
मानहानि केस में राहुल गांधी का बयान दर्ज, आरोपों का बताया निराधार