PM Modi Delhi Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 8 मार्च को दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात दी । पीएम मोदी ने राजधानी दिल्ली में 33,500 करोड़ से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 18,300 करोड़ से ज़्यादा के मेट्रो प्रोजेक्ट्स और 15,200 करोड़ के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले 15,200 करोड़ की जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट स्कीम का अनावरण किया। इसके बाद पिंक व मजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर की शुरुआत करने के साथ ही तीन नए मेट्रो कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18,300 करोड़ की लागत से बने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इनमें लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं। नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फ़ायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वज़ीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क शामिल हैं।
यह प्रोजेक्ट जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (GPRA) रीडेवलपमेंट स्कीम का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट के तहत, दिल्ली में कई पुरानी सरकारी रेजिडेंशियल कॉलोनियों को मॉडर्न सुविधाओं के साथ रीडेवलप किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 15,200 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। सरकारी कर्मचारियों के लिए लगभग 9,350 मॉडर्न फ्लैट बनाए जाएंगे। लगभग 4.8 मिलियन स्क्वायर फीट में फैले नए ऑफिस कॉम्प्लेक्स भी डेवलप किए जाने का प्रस्ताव है।
प्रधानमंत्री ने मेट्रो फेज़ 5(A) के तहत दिसंबर में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंज़ूर किए गए तीन नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया। इनमें आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ, एरोसिटी से IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज कॉरिडोर शामिल हैं। इनकी कुल लंबाई 16.10 किलोमीटर है। इन कॉरिडोर के बनने से फरीदाबाद, नोएडा और साउथ दिल्ली से एयरपोर्ट तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब दुनिया में कोई भी भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के बारे में सोचता है, तो अक्सर दिल्ली की तस्वीर दिमाग में आती है। दिल्ली सिर्फ़ भारत की राजधानी नहीं है, यह भारत की पहचान भी है, यह भारत की ऊर्जा का प्रतीक है। दिल्ली का विकास सिर्फ़ एक शहर का विकास नहीं है, यह पूरे देश की तस्वीर से जुड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां लगभग 10 वर्षों तक सत्ता में रही 'आपदा' सरकार ने सभी विकास कार्यों को रोक दिया था। अब हमारी सरकार दिल्ली की विभिन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के निर्माण से लाखों वाहनों को अब दिल्ली में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं होगी। भाजपा सरकार यमुना नदी को साफ करने के लिए भी बड़े पैमाने पर काम कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
पश्चिम बंगाल में मतदाताओं ने लगाई परिवर्तन पर मुहर, दमदम में गरजे पीएम मोदी
बिहार में अवैध अस्पतालों का जाल: नवजात की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल
Aaj Ka Mausam: देश का सबसे गर्म शहर बना श्रीगंगानगर, यूपी-हरियाणा में बारिश के संकेत
Dhanbad: तेज धमाके साथ 20 फीट गहरे गड्ढे में समाए दर्जनों घर, जान बचाकर भागे लोग
IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला: आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले खुलासे आए सामने
ऑनलाइन गेमिंग पर कसेगा सरकार का शिकंजा, 1 मई से लागू होंगे नए नियम
Tamil Nadu Elections: कई बूथों पर बिगड़ा EVM, डीएमके उम्मीदवार व अभिनेता अजित कुमार ने डाला वोट