IG level Empanelment: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने केंद्र सरकार में इंस्पेक्टर जनरल (IG) या समकक्ष पदों पर तैनाती के लिए 20 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की एम्पैनलमेंट सूची को मंजूरी दे दी है। यह आदेश आज गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की स्वीकृति के बाद जारी की गई इस सूची में 1998 से लेकर 2005 बैच तक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें से दो अधिकारियों को सेकंड रिव्यू के तहत चुना गया है, जबकि बाकी सभी 18 अधिकारी फर्स्ट रिव्यू के तहत एम्पैनल हुए हैं।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की स्वीकृति के बाद जारी की गई इस सूची में यूपी के चार आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनके नाम रामकृष्ण भारद्वाज, अखिलेश कुमार, दीपक कुमार, सुबाष चंद्र दुबे व जे रविन्दर गौड़ हैं। सभी अधिकारी 2005 बैच के हैं। सभी अधिकारियों को अधिकारियों को फर्स्ट रिव्यू के तहत एम्पैनल हुए हैं। राजेश कुमार (ओडिशा कैडर, 1998 बैच), नजमुल होदा (तमिलनाडु, 2001 बैच), सत्य नारायण, पी प्रवीण कुमार तबाजी, इर्शाद वली, सी मागेश्वरी (महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश, तमिलनाडु 2004 बैच) प्रवीन कुमार त्रिपाठी, सब्य साची रमन मिश्रा (पं बंगाल, 2004 बैच), 2005 बैच से जुड़े 12 अधिकारी जैसे परम ज्योति (राजस्थान), कृष्णा कुमार वी.के. (उत्तराखंड), रामकृष्ण भारद्वाज, अखिलेश कुमार, दीपक कुमार, सुबाष चंद्र दुबे, जे रविन्दर गौड़ (उत्तर प्रदेश), कोरी संजय (केरल), मनु महाराज, जितेन्द्र राणा (बिहार), वी शिव प्रसाद शामिल हैं। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सूची में नाम वरिष्ठता के क्रम में नहीं दिए गए हैं।
गृह मंत्रालय की यह सूची केंद्र में उच्च पुलिस प्रशासनिक पदों के लिए चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता और योग्यता आधारित मूल्यांकन का संकेत देती है। फर्स्ट रिव्यू में शामिल अफसरों को पहली ही बार में केंद्र सरकार के उच्च पद के लिए योग्य माना गया, वहीं कुछ अधिकारी सेकंड रिव्यू में पुनर्मूल्यांकन के बाद चुने गए। यह आदेश गृह मंत्रालय के अवर सचिव, संजीव कुमार की ओर से जारी किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस