Eid Ul-Adha 2025 : मुस्लिम समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक ईद-उल-अज़हा (बकरीद) की तारीख आखिरकार तय हो गई है। सऊदी अरब के रॉयल कोर्ट ने 27 मई की शाम को जुल-हिज्जा का चाँद देखे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है, जिसके बाद वहाँ 6 जून, शुक्रवार को बकरीद मनाए जाने की घोषणा की गई।
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में चाँद दिखाई देने की संभावना 28 मई को है। अगर भारत में आज चाँद नज़र आता है, तो यहाँ 7 जून, शनिवार को पूरे देश में धूमधाम से बकरीद मनाई जाएगी।
इस्लामिक कैलेंडर के जुल-हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को ईद-उल-अज़हा मनाया जाता है।
सऊदी अरब में चाँद दिखते ही तय हो गई बकरीद की तारीख
27 मई 2025 की शाम को सऊदी अरब में जुल-हिज्जा का चाँद साफ नजर आया, जिसके बाद वहाँ के धार्मिक अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस साल बकरीद 6 जून, शुक्रवार को मनाए जाने की घोषणा कर दी।
चाँद दिखने के साथ ही जुल-हिज्जा महीने की शुरुआत हो गई
यह महीना हज यात्रा और कुर्बानी के लिए विशेष महत्व रखता है
सऊदी अरब में 10 जुल-हिज्जा (6 जून) को ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा
भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में 28 मई को चाँद देखा जाएगा। यदि चाँद नज़र आता है, तो भारत में 7 जून को बकरीद मनाई जाएगी।
इसे बकरीद, ईद-उल-जुहा या कुर्बानी की ईद भी कहा जाता है।
यह त्योहार हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने का इरादा किया था।
इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग कुर्बानी देते हैं और गोश्त को तीन हिस्सों में बांटकर गरीबों, रिश्तेदारों और अपने परिवार में बाँटते हैं।
भारतीय मुस्लिम धार्मिक नेताओं द्वारा 28 मई की शाम चाँद देखने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अगर चाँद दिखता है, तो 7 जून (शनिवार) को पूरे देश में बकरीद मनाई जाएगी। यदि चाँद नहीं दिखता, तो त्योहार 8 जून को मनाया जा सकता है, हालाँकि ऐसा होने की संभावना कम है।
मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़-ए-ईद की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं।
बाज़ारों में कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीदारी जोरों पर है।
सरकार ने सुरक्षा और स्वच्छता के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष