चंडीगढ़ः हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) वाई पूरन कुमार ने मंगलवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने सरकारी आवास पर लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। दोपहर लगभग 1ः30 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवास को सील कर दिया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
घटना के समय वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार, जो हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं, जापान दौरे पर थीं। वे वर्तमान में विदेश सहयोग विभाग में आयुक्त एवं सचिव के पद पर कार्यरत हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ आधिकारिक यात्रा पर गई हुई थीं। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर ने पुष्टि की कि अधिकारी का शव उनके आवास पर मिला और सीएफएसएल की टीम जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर कुछ कहा जा सकता है।
वाई पूरन कुमार हरियाणा पुलिस सेवा के एक अनुभवी अधिकारी थे और वर्तमान में पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने राज्य पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और अपनी सेवा के दौरान अनुशासन और नेतृत्व के लिए पहचाने जाते थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस