Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है है। यह 15वीं बार है जब रेप मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम जेल से बाहर आए हैं। रविवार को डेरा प्रमुख राम रहीम को प्रशासन ने 40 दिन की पैरोल दी। बताया जा रहा है कि 40 दिन राम रहीम सिरसा में अपने डेरे में ही रहेंगे। इससे पहले भी राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। पिछली बार 15 सितंबर को उसे 40 दिन की पैरोल दी गई थी।
बता दें कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जो अपनी दो महिला शिष्याओं के साथ रेप के लिए 20 साल की जेल की सजा काट रहे हैं और हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। रविवार (4 दिसंबर) को उसे 40 दिन की पैरोल मिल गई। इसके अलावा डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था। 2017 में रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद से यह उनका 15वां मौका होगा जब वे जेल से बाहर आएंगे।
हाल ही में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल ने राम रहीम की पैरोल पर सवाल उठाते हुए दावा किया था कि वह कोई आम कैदी नहीं है; वह एक हार्डकोर क्रिमिनल है। सरकार ने हाई कोर्ट को बताया था कि राम रहीम को जेल नियमों के अनुसार पैरोल दी जा रही है। सरकार का कहना है कि राम रहीम जेल में अच्छा चाल-चलन रखने वाला कैदी है और जेल नियमों के अनुसार एक कैदी को साल में 90 दिन तक की पैरोल मिल सकती है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के पैरोल की खबर मिलते ही डेरा के अनुयायियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जनवरी में डेरा के दूसरे गुरु शाह सतनाम जी महाराज का जन्मदिन होता है। हर साल 25 जनवरी को डेरा इस मौके पर एक बड़ा जश्न मनाता है। डेरा प्रमुख के पैरोल के बाद, उनके सिरसा आने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस