Goa Night Club Fire: गोवा के अरपोरा में मशहूर नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' (Birch by Romeo Lane) में लगी भीषण आग 25 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस अग्निकांड के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्लब के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस ने नाइटक्लब के मालिकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या दर्ज किया है।
गोवा के पुलिस महानिदेशक ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्लब के दो मालिकों, मैनेजर, इन्वेस्टर और कई अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। क्लब के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि क्लब के मालिक फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच कर रहे हैं। गोवा पुलिस के अनुसार, मरने वालों में से चार टूरिस्ट थे और 14 स्टाफ मेंबर थे, जबकि सात लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
गोवा के एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में डांस फ्लोर पर म्यूजिक बज रहा है, लोग डांस कर रहे हैं, और उसी समय क्लब की छत पर धीरे-धीरे आग लग जाती है। कुछ ही सेकंड में धुआं फैल जाता है, और माहौल अचानक अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदल जाता है। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिख रहे हैं, जबकि कई लोग फंस जाते हैं और दम घुटने से मर जाते हैं। यह उस भयानक त्रासदी की एक झलक है जिसमें 25 लोगों की जान चली गई।
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और कई केंद्रीय मंत्रियों ने घटना पर दुख जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 25 लोगों की मौत दुखद है। मृतकों में 3 महिलाएं और 22 पुरुष शामिल हैं। इनमें से चार पर्यटक हैं, जबकि सात अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी छह घायल स्थिर हालत में हैं। गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने भी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राज्यपाल ने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता और समर्थन देने का आग्रह किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस