Cold Moon Full Moon: आसमान में 4 दिसंबर यानी गुरुवार को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। क्योंकि आज साल 2025 का आखिरी सुपरमून (Supermoon) दिखाई देगा। यह साल का सबसे चमकीला चांद होगा। इसे कोल्ड सुपरमून भी कहा जाता है, क्योंकि यह पृथ्वी के बहुत करीब होगा। यह एक नॉर्मल चांद से 10% बड़ा दिखाई देगा। यह लगातार चार सुपरमून में से तीसरा और 2025 का आखिरी सुपरमून है। इस सीरीज का चौथा सुपरमून जनवरी 2026 में दिखाई देगा।
बता दें कि जब चांद धरती से सामान्य से कम दूरी पर पहुंचता है, तो उसका आकार और चमक बढ़ी हुई दिखाई देती है। ऐसे चांद को "सुपरमून" (Supermoon) कहा जाता है। सुपरमून आमतौर पर साल में चार से छह बार आते हैं। पिछले साल का आखिरी सुपरमून 17 अक्टूबर को दिखाई दिया था, जबकि इस साल का आखिरी सुपरमून 4 दिसंबर को दिखाई देगा।
4 दिसंबर शाम को सूरज डूबते ही पूर्व दिशा में चांद निकलेगा। भारत में रात 7 बजे के आसपास बड़ा-बड़ा नारंगी चांद दिलाई देगा। आज आधी रात को वह आसमान में अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा। सुबह जब सूर्य उगेगा तो यह पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा। सबसे सुंदर नजारा 5 दिसंबर की शाम को होगा, जब सूरज डूबने के 1 घंटे बाद चांद निकलेगा। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, हर जगह साफ मौसम रहा तो बिना दूरबीन के भी कमाल नजर आएगा।
दरअसल जब चांद धरती के सबसे करीब आता है। उसी दिन पूर्णिमा होती है, तो उसे सुपरमून (Supermoon) कहते हैं। इस बार चांद 4 दिसंबर को, रात 11:14 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होगा। उस समय, पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी 357,218 किलोमीटर होगी। यह स्थिति लगभग 22 मिनट तक रहेगी। इस दौरान, चांद सामान्य से 30 प्रतिशत ज़्यादा चमकीला और आकार में लगभग 10 प्रतिशत बड़ा दिखाई देगा। यह 2025 का चौथा सुपरमून है, लेकिन नवंबर के बाद दूसरा सबसे बड़ा सुपरमून है। अब 3 जनवरी 2026 को वुल्फ मून आएगा, जो 2025-26 की सुपरमून सीरीज का आखिरी होगा।
सुपरमून (Supermoon) के अलावा दिसंबर में कई और खगोलीय घटनाएं होंगी। इस क्रम में 21 दिसंबर साल की सबसे लंबी रात होगी। इसके अलावा, 7 दिसंबर को चंद्रमा बृहस्पति के निकट दिखाई देगा तो 18 दिसंबर को बुध ग्रह के पास नजर आएगा। वहीं 19 को शुक्र व 27 को शनि ग्रह के करीब दिखाई देगा। जवाहर तारामंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार सूर्य भुजंगधारी राशि में है जो अपने मार्ग में गति करता हुआ, 19 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-03
2026-06-02
2026-06-02
सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश: CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 37
2026-06-02
2026-06-02
Weather Update: तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
2026-06-02
2026-06-02
International Yoga Day 2026: बढ़ती उम्र में योग से निरोग रहेगा स्वास्थ्य, जानें इस साल की थीम
2026-06-02
2026-06-01
बिना टिकट यात्रा पर सख्ती का असर: झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग से कमाए 5.55 करोड़ रुपये
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01
Pune Liquor Case: चार और पुलिसकर्मी निलंबित, अब तक 18 लोगों की मौत
2026-06-01
India-Australia Meeting: रक्षा संबंधों को मिली नई गति, राजनाथ सिंह और रिचर्ड मार्ल्स ने की वार्ता
2026-06-01