नई दिल्लीः हवा की दिशा बदलने और स्पीड कम होने की वजह से राजधानी में एयर पॉल्यूशन एक बार फिर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कम हो रहा पॉल्यूशन फिर से बढ़ने लगा है। गुरुवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे के साथ हुई। आसमान में धुंध की चादर भी छाई हुई थी। अशोक विहार और जहांगीरपुरी समेत कई इलाकों में AQI 400 से ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया।
इस बीच, सुबह 7 बजे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में AQI 354, आनंद विहार में 408, अशोक विहार में 417, आया नगर में 362, बवाना में 413, बुराड़ी में 403, चांदनी चौक में 408, DTU में 393, द्वारका में 416, IGI एयरपोर्ट T3 एरिया में 360, ITO में 395, जहांगीरपुरी में 420, लोधी रोड में 346, मुंडका में 436, नजफगढ़ में 316, पंजाबी बाग में 417, रोहिणी में 432, विवेक विहार में 407, सोनिया विहार में 360, आरके पुरम में 420 और वज़ीरपुर में 414 रहा।
गाजियाबाद में भी AQI 400 के पार 400. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, लोनी में AQI 425 रिकॉर्ड किया गया। संजय नगर में AQI 290, वसुंधरा में 305 और इंदिरापुरम में 385 रिकॉर्ड किया गया।
नोएडा में भी कई इलाकों में AQI 400 से ज़्यादा रिकॉर्ड किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सेक्टर 125 में AQI 422, सेक्टर 1 में AQI 405, सेक्टर 62 में AQI 359 और सेक्टर 116 में AQI 358 रिकॉर्ड किया गया।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुग्राम में NISE ग्वाल पहाड़ी में AQI 359 रिकॉर्ड किया गया। सेक्टर 51 में AQI 299, तेरी ग्राम में AQI 339 और विकास सदन में AQI 339 रिकॉर्ड किया गया। फरीदाबाद का AQI 273 रहा।
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, फरीदाबाद के सेक्टर 30 में AQI 174, न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में 230 और सेक्टर 11 में 160 दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
ड्रोन हब बनेगा उत्तर प्रदेश, जर्मनी से साझेदारी में खुले नए द्वार
AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केसः कौन हैं उदय भानु चिब ? जिन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत भेजा गया
समुद्र में ‘Short Landing’ से टला बड़ा हादसा: Pawan Hans helicopter के सभी 7 यात्री सुरक्षित
Lucknow Murder Case: नीले ड्रम मर्डर केस में आया नया मोड़, जानिए घटना की पूरी कहानी
कौन है संजय कुमार जिनके इलाज के लिए रांची से दिल्ली आ रही 'एयर एंबुलेंस' हुई क्रैश ? सभी 7 शव बरामद
Tejas Fighter Jet Crash: क्रैश नहीं हुआ लड़ाकू विमान तेजस, हादसे की खबरों को HAL ने किया खारिज