रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा में एक छोटा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री पद तक जा पहुंच सकता है। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है।
दूसरी बार राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने के बाद पहली बार सुनीता सैनी भाजपा के राम विहार स्थित कार्यालय पर पहुंची। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा यह भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली का ही परिणाम है कि चाय बेचने वाला व्यक्ति भी आज देश का नेतृत्व कर रहा है। जबकि अन्य पार्टियों में केवल परिवारवाद हावी रहता है, जहां आम कार्यकर्ता को केवल नारा लगाने तक ही सीमित रखा जाता है। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान और परिश्रम ही भाजपा की असली ताकत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को अवसर मिलता है, और यही कारण है कि पार्टी आज देश और प्रदेश में मजबूत स्थिति में है। सुनीता सैनी ने भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में पार्टी की भूमिका को रेखांकित किया और कहा कि महिला आयोग हर पीड़ित महिला की आवाज बनेगा और हर जिले में सक्रियता से काम करेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, अनुज सक्सेना, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, अशोक विश्नोई, अर्जुन रस्तोगी, अर्चना गंगवार, नरेंद्र गंगवार, संजय पाठक, सतनाम सिंह, प्रमोद आहूजा, मनु सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष