Lal Krishna Advani Birthday: देश के पूर्व गृह मंत्री और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी आज 98 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता को उनके जीवन के 98वें वसंत में प्रवेश करने पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए, पीएम मोदी ने लिखा, "लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न एक राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी बधाई देते हुए लिखा, "भाजपा परिवार के आधार स्तंभ, हम सभी के मार्गदर्शक और असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, पूर्व उप-प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण का एक अनूठा उदाहरण है, जो हमें जनसेवा और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक एक्स-पोस्ट में लिखा, "राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को पोषित कर उसे एक विशाल वटवृक्ष बनाने वाले, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर बनी रहे, आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें तथा आपका आशीर्वाद एवं स्नेह हमें सदैव प्राप्त होता रहे।"
लोकसभा अध्यक्ष ने एक्स-पोस्ट में लिखा, "वरिष्ठ राजनेता, भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने लंबे सामाजिक एवं संसदीय जीवन में आडवाणी जी ने सदैव राष्ट्र कल्याण को प्राथमिकता दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। आपके मार्गदर्शन में करोड़ों लोग राष्ट्र सेवा में लगे रहें।"
बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को कराची, पाकिस्तान में एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम किशनचंद आडवाणी और माता का नाम ज्ञानी देवी था। उनके पिता पेशे से एक उद्यमी थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सिंध प्रांत के हैदराबाद स्थित डीजी नेशनल स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। आडवाणी भाजपा के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाले व्यक्ति हैं। आडवाणी को 2024 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। इससे पहले, 2015 में, उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छापेमारी, जानें क्या है पूरा
Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग ने जारी की जिलेवार लिस्ट
चंडीगढ़ और दिल्ली में धमकी भरे ई-मेल से दहशत, पुलिस और बम स्क्वॉड तैनात
योगी सरकार ने कहा- इजरायल में पूरी तरह सुरक्षित हैं यूपी के श्रमिक, लिया जा रहा डेली अपडेट
झांसी में बिजली संकट: एडवांस पेमेंट के बावजूद कटी बिजली, उपभोक्ताओं में रोष