Andhra Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-लॉरी की टक्कर में 14 लोग जिंदा जले
खबर सार :-
Andhra Pradesh Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। पुलिस ने पुष्टि की है कि इस घटना में 14 लोगों की जान चली गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बस और एक लॉरी के बीच टक्कर हुई, जिसके बाद बस में आग लग गई।
खबर विस्तार : -
Andhra Pradesh Bus Fire Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में गुरुवार को एक निजी ट्रैवल बस की टक्कर लॉरी (टिपर ट्रक) से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में आग लग गई, जिसमें 14 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह 6:30 बजे रायवरम के पास हुई। आग लगने के कारण, दोनों वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने कई घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया, उनका इलाज जारी है। इस हादसे पर सीएम आंद्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। साथ ही अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और जल्द से जल्द एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
Andhra Bus Fire Accident: हादसे में 14 यात्रियों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा मार्कापुरम जिले रायवरम के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस जो यात्रियों को लेकर तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी वह रायवरम के पास टिपर लॉरी से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और 14 यात्री जलकर मर गए। जबकि पंद्रह यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें मार्कापुरम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
Andhra Pradesh Bus Fire Accident: बस में 35 यात्री थे सवार
हादसे के बाद बस में 35 यात्री सवार थे। हालांकि आग लगने के तुरंत बाद करीब दस यात्री बस से निकलने में सफल रहे। सभी मृतक कनिगिरी और पामुरु के निवासी थे। टिपर ट्रक में कंक्रीट लदा हुआ था और वह चिमाकुर्थी से मार्कापुरम जा रहा था। जबकि बस हैदराबाद से प्रकाशम जिले के पामुरु जा रही थी। सूचना मिलते ही, पुलिस और अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव तथा राहत कार्य शुरू कर दिए। आग बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। मार्कापुरम के विधायक के. नारायण रेड्डी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों का जायजा लिया।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मार्कापुरम जिले के रायवरम के पास हुई इस सड़क दुर्घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के संबंध में अधिकारियों से बात की और घायलों को दी जा रही चिकित्सा सहायता के बारे में जानकारी मांगी। वहीं परिवहन मंत्री मणिपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया। मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार मिले।
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-06-24
-
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का राजनीतिकरण करने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की
2026-06-24
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
Padma Awards 2026: अलका याग्निक, ममूटी और रोहित शर्मा समेत 65 हस्तियां पद्म पुरस्कार से सम्मानित
2026-06-23
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को आज मिलेगा पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
2026-06-23
-
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान, इस बात को लेकर जताई चिंता
2026-06-22
-
2026-06-22
-
2026-06-22
-
पूर्वोत्तर, असम और मेघालय में भारी बारिश का पूर्वानुमान, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
2026-06-22
-
देशभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा नया आधार ऐप, 5 महीने में 3.1 करोड़ लोगों ने किया डाउनलोड
2026-06-22
-
Tiruvallur gas leak case: जांच के लिए ओडिशा की टीम रवाना, कई मजदूरों की हालत नाजूक
2026-06-22