Air India Flights: गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे के बाद लगातार Air India की फ्लाइट में तकनीकी खराबी पाई जा रही है। इस बीच अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की एक और फ्लाइट रद्द कर दी गई है। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान भरने से कुछ घंटे पहले ही तकनीकी खराबी का पता चला। जिसके कारण Air India की फ्लाइट संख्या AI 159 को कैंसिल कर दिया गया। यह फ्लाइट मंगलवार दोपहर 1:10 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण अचानक फ्लाइट रद्द कर दी गई।
जानकारी मिली है कि एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 200 से ज्यादा यात्री सफर करने वाले थे। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI159 को विमानों की कमी के कारण रद्द किया गया था न कि किसी तकनीकी खराबी के कारण। प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र और अतिरिक्त जांच के कारण विमानों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है।
इससे पहले मंगलवार को कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम की सूचना मिलने के बाद नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 ने कोच्चि से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। बम की धमकी के बाद विमान को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग विमान की जांच कर रहे हैं।
इसके अलावा मंगलवार सुबह सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को कोलकाता में खाली कराया गया। सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रहीAir India की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद यात्रियों को मंगलवार को शहर के एयरपोर्ट पर निर्धारित स्टॉप के दौरान प्लेन से उतरना पड़ गया।
गौरतलब है कि अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक यात्री की जान मच गई थी। इस विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Kalaburagi Road Accident : कर्नाटक में भयानक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत
WHO ने इबोला को घोषित किया ग्लोबल हेल्थ एमरजेंसी, भारत के इस राज्य में बढ़ी सतर्कता
तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, DRI ने जब्त की 60 हजार किलोग्राम विदेशी सुपारी, 5 गिरफ्तार
सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को CM धामी की खुली चेतावनी, कहा- यात्रियों को हुई परेशानी तो...
भारत-साइप्रस के बीच रणनीतिक साझेदारी, सुरक्षा-शिक्षा समेत कई अहम समझौतों पर बनी सहमति
भारत दौरे पर आए साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स, पीएम मोदी ने की मुलाकात
CBI raids: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड मामले में सात ठिकानों पर छापेमारी
उमर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत,1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर मिली अंतरिम जमानत
Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश, केंद्र को भेजा प्रस्ताव
नई दिल्ली में होगी QUAD विदेश मंत्रियों की अहम बैठक, हिंद-प्रशांत रणनीति पर रहेगा फोकस