लखनऊ, कृषि में उत्पादकता वृद्धि एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान को देश के सभी भागों में चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ 29 मई को लोकभवन में किया गया था। कार्यक्रम 29 मई से 12 जून तक संचालित किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन शोध एवं तकनीक तथा कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी ‘‘लैब टू लैण्ड‘‘ के नारे को साकार करते हुए कम से कम 50 लाख किसानों के बीच तक पहुंच बनाई जाये। देश के सभी राज्यों में 1.5 करोड़ किसानों को जोड़ने के लक्ष्य के मुहिम के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में 75 जनपदों में 10125 कार्यक्रम के माध्यम से 50 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, यह कार्यक्रम प्रत्येक जनपद में प्रति दिवस 9 के साथ 15 दिवसों में प्रति जनपद 135 स्थानों पर कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किए जायेंगे।
कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के द्वारा कृषकों के बीच उपस्थित होकर कृषकों को जैविक व प्राकृतिक खेती, भूमि संरक्षण की तकनीक एवं भूमि सुधार, जिप्सम का प्रयोग, कम लागत की खेती, मृदा परीक्षण व उनके लाभ, नवीन प्रजातियों का चयन, बीज शोधन एवं शोधन के उपरान्त बीज की बोआई, धान की सीधी बोआई, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, जल विलय/नैनो यूरिया एवं डी0ए0पी0 प्रयोग के लाभ, दलहनी एवं तिलहनी फसलो की उत्पादन की प्राथमिकता, गन्ने के साथ सहफसली खेती, पौध संरक्षण, औद्योगिक फसलें, चारा उत्पादन, पशुजनित रोगों की रोकथाम, औद्यानिक खेती, फसल बीमा, रेशम पालन, मधुमक्खी पालन, वृक्षारोपण के लाभ, बकरी पालन, वागवानी के पुराने पौधों का पुर्नजीवन, खाद्य प्रसंस्करण, विपणन, पी0एम0 कुसुम योजना, खेत तालाब, ड्र्रिप एवं स्प्रिंकलर एरिगेशन, समन्वित कीट प्रबन्धन मल्चिंग, पॉली हाउस पी0एम0 किसान निधि, फसल अवशेष प्रबन्धन एवं ढैंचा की उपयोगीता, मक्के की फसल की बढती उपयोगिता एवं लाभ आदि विषयों पर चर्चा की जा रही है।
विकसित कृषि सकंल्प अभियान 2025 के क्रम में 07 जून को जिला महराजगंज के विकास खण्ड पनियरा के ग्राम बैजूदेहरा में मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, व पनियरा विधान सभा के विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, पनियरा ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख संघ के अध्यक्ष, वेद प्रकाश शुक्ला, कृषि विभाग के अधिकारीगण व के0वी0के0 से आये हुये वैज्ञानिक गण तथा ग्राम पंचायत बैजूदेहरा में समस्त किसान भाई व बहनो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। के0वी0के0 वैज्ञानिक द्वारा उपस्थिति किसानो को आधुनिक कृषि एवं अन्य फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। वित्त राज्य मंत्री द्वारा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उनके द्वारा 10 किसानों को निःशुल्क बाजरा, ऊर्द, ज्वार व कोदो का बीज मिनी किट वितरण किया गया तथा एस0एम0ए0ई0 योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर के ट्रैक्टर्स की चाभी वितरित की गयी तथा फसल बीमा योजनान्तर्गत प्राप्त लाभ का प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
खेती के लिए वित्तीय स्वीकृति, मीडिया से सहयोग मांगा
किसानों ने सीखा डीएसआर तकनीक, बहु-हितधारक मंच की जानकारी दी
अधिक लाभ के लिए बाजार आधारित कृषि अपनाएं : बलदेव सिंह
मौसम ने बदले तेवर, कहीं बारिश कहीं बज्रपात!
सौमित्रवन के बाद अब शक्तिवन में जुटेंगे अफसर
किसान अब खेत में कर सकेंगे बिजली का उत्पादन
भोपाल के एम्स अस्पताल में बनेगा हर्बल गार्डन
खेती को विकसित करने का संकल्प दिला रहे कृषि मंत्री
हाईब्रिड धान वाले स्थानों में आसान है मधुमक्खी पालन
आधुनिक तकनीकी ड्रोन संग प्राकृतिक खेती करेंगे किसान
Farmer Subsidy Approved: किसानों के ऋण पर ब्याज सब्सिडी को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
किसानों के लिए आई मौसम विभाग से खुशखबरी
खेती में सुधार के लिए शुरू हुआ कृषि संकल्प अभियान
विकसित कृषि के लिए 29 से चलाया जाएगा अभियान
किसानों को अनुदान पर जिप्सम दिला रही है सरकार