न्यू जनरेशन हुंडई ‘वेन्यू’ की हुई भव्य लॉन्चिंग, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
खबर सार :-
श्रीगंगानगर में वेन्यू का नया मॉडल लॉन्च हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। वहीं पारस ग्रुप के निदेशक हर्ष जैन ने कार के फीचर्स के बारे में लोगों को अपडेट किया। साथ ही युवा आइकन सौरभ जैन ने लोगों के से अपील की कि जब आप एक गाड़ी खरीदें तो एक पेड़ अवश्य लगाएं।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगरः हुंडई मोटर इंडिया की लोकप्रिय सब-4 मीटर एसयूवी, वेन्यू का नया मॉडल सोमवार शाम 5 बजे श्रीगंगानगर के चहल चौक स्थित पारस हुंडई शोरूम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल प्रमुख सतीश रेलहान, एडगुरु राजकुमार जैन और युवा आइकन सौरभ जैन थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथियों ने साझा किए विचार
इस अवसर पर, मुख्य अतिथियों ने नई पीढ़ी की हुंडई वेन्यू का औपचारिक शुभारंभ किया और अपने विचार साझा किए। पीएनबी सर्कल प्रमुख सतीश रेलहान ने कहा कि पीएनबी सबसे कम दरों पर कार ऋण विकल्प प्रदान कर रहा है और कई वर्षों से पारस समूह के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस अवसर पर, युवा आइकन सौरभ जैन ने सभी को संबोधित किया और आग्रह किया कि जब भी कोई नई कार खरीदे, तो उसके साथ एक पेड़ अवश्य लगाएं। कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, पारस समूह के अध्यक्ष नरेश जैन ने कहा कि नई पीढ़ी की हुंडई वेन्यू में नई स्टाइलिंग, नया डैशबोर्ड लेआउट और उन्नत सुविधाएँ होंगी।
कार में मिलेंगे जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स
वेन्यू को 2022 में फेसलिफ्ट अपडेट मिला था। अब, अपडेटेड मॉडल में क्रेटा की तरह डुअल 10.25-इंच कनेक्टेड डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 65 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत 7.90 लाख रुपये है।
पारस ग्रुप के निदेशक हर्ष जैन ने बताया कि इस एसयूवी कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ (सिंगल-पैन), रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर विंडो सनशेड, 4-वे पावर एडजस्टमेंट ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे फीचर्स हैं। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, विवेश वास्तव सहित पारस हुंडई का पूरा स्टाफ और बड़ी संख्या में हुंडई के ग्राहक मौजूद थे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 23 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम
2026-10-20
-
विजयादशमी पर नोएडा में 35 स्थानों पर होगा रावण दहन
2026-10-20
-
विजयादशमी पर्व पर MP में होंगे कार्यक्रम, शस्त्र पूजन करेंगे सीएम
2026-10-20
-
पुलिस स्मृति दिवस 2026: लखनऊ में होगा मुख्य आयोजन, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
2026-10-19
-
पंजाब में नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग, सुनील जाखड़ ने सरकार को दिया का अल्टीमेटम
2026-10-19
-
चोरबागान पंडाल हादसे ने छीनीं 16 परिवारों की खुशियां, 19 की गई जान
2026-10-19
-
Nijut Babu Moina Scheme: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताई योजना की अहमियत
2026-10-19
-
Shiva Sharma murder case: पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, आरोपी की तलाश जारी
2026-10-19
-
पश्चिम बंगाल में मंत्रोच्चारों के बीच संपन्न हुई संधि पूजा, उमड़े भक्त
2026-10-19
-
हिमाचल में अगले एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम, बर्फबारी की संभावना नहीं
2026-10-19
-
उज्जैन में नगर पूजा की शुरुआत, चौबीस खंभा मंदिर में देवियों की पूजा
2026-10-19
-
ग्वालियर हादसे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उठाए सवाल
2026-10-19
-
दिल्ली में व्याख्यान माला का आयोजन, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन
2026-10-18
-
बंडा में हिंदू युवा संगठन की भव्य भगवा यात्रा, मनाया पांचवां स्थापना दिवस
2026-10-18
-
Maharashtra Accident: बीड में कार-एसटी बस की टक्कर, 5 की मौत
2026-10-18