केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने युवाओं से की खेलों से जुड़ने, खेल के मैदान को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील
खबर सार :-
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने खेलो इंडिया डायलाग कार्यक्रम में युवाओं से खेलो से जुड़ने और खेल के मैदान को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा विकसित भारत बनने की यात्रा में खेलों से जुड़ें।
खबर विस्तार : -
जोधपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के संदर्भ में देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में जोधपुर में खेलो इंडिया डायलाग कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में आयोजित खेलो इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से खेलों से जुड़ने और खेल के मैदान को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश के युवा विकसित भारत बनने की यात्रा में खेलों से जुड़ें। युवा खेल के मैदान से जुड़कर विभिन्न खेलों में देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करें, ताकि इंटरनेशनल लेबल पर पोडियम पर भारत की धमक बढ़े। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ सहित कई महत्वपूर्ण पहल की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
युवाओं का खेलों से जुड़ना, नशे से दूर रखने-ऊर्जा से भरपूर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
'राष्ट्रीय खेल दिवस' के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) मनाने जा रहा है। ऐसे मौके पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी को खेलों से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों को भी खेल के मैदान तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। शेखावत ने कहा कि युवाओं का खेलों से जुड़ना, उन्हें नशे से दूर रखने और ऊर्जा से भरपूर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने एनआईएफटी जोधपुर, एनआईएफटी निदेशक, एनआईएफटी परिवार के साथ माय भारत के सभी वॉलंटियर्स को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि माय भारत के वॉलंटियर्स ने कार्यक्रम को बहुत अच्छे तरीके से आयोजित किया।
हर एथलीट्स के लिए महत्वपूर्ण है खेलो इंडिया प्लेटफॉर्म
दर्शना राजपुरोहित ने कहा, "इस कार्यक्रम में हमने पीएम मोदी से काफी कुछ सीखा। 'माय भारत' ने हमें काफी मौके दिए हैं। मैं 'माय भारत' की वॉलिंटियर हूं। मैंने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके बाद मैंने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। मेरी अपील है कि आप भी इस मुहिम से जुड़ें।" स्विमर योग्या सिंह ने कहा, "खेलो इंडिया प्लेटफॉर्म हम एथलीट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे हमें पहचान, आर्थिक मदद और ट्रेनिंग सुविधाएं मिलती हैं, जिससे एथलीट काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। आज का यह कार्यक्रम युवाओं को जागरूक करेगा। युवा जितना जागरूक होगा, उतना ही देश प्रगति करेगा। एनआईएफटी के निदेशक हरि शंकर प्रसाद ने कहा, "इस कार्यक्रम से युवाओं का काफी फायदा मिलेगा। उनमें खेल, फिटनेस और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। पीएम मोदी ने युवाओं से मैदान पर जाकर खेलने को कहा है। इससे हमारे छात्र बेहद प्रेरित होंगे।"
अन्य प्रमुख खबरें
-
शिमला में बर्फबारी से निपटने की तैयारी, पांच सेक्टर में बंटा शहर
2026-11-26
-
महाराष्ट्र में सूखे से निपटने के लिए 'ब्रिज-कम-बांध' बनाना अनिवार्य
2026-11-26
-
झांसी के वार्ड 13 व 15 में 96.57 लाख के कार्यों का शिलान्यास
2026-11-25
-
मगरवारा के किसानों को उचित मुआवजे की मांग, डीएम को ज्ञापन सौंपा
2026-11-25
-
रतलाम में हाॅस्टल की बदहाली पर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
2026-11-25
-
काशी तमिल संगमम में दिखेगी उत्तर और दक्षिण भारत की साझा विरासत
2026-11-25
-
हिमाचल में बढ़ने लगी ठंड, ऊंचे इलाकों में जमने लगा पानी
2026-11-25
-
शाहजहांपुर के कूरा गांव स्थित बालाजी धाम में सुंदरकांड पाठ
2026-11-25
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, गिरवर में 8.4 डिग्री पर पहुंचा पारा
2026-11-25
-
11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, जनसहभागिता से हुआ दीपदान
2026-11-24
-
600 रुपये क्विंटल और बोनस की मांग को लेकर भोपाल में गन्ना किसान मुखर
2026-11-24
-
गुवाहाटी के GMCH में मरीजों के परिजनों के लिए बनेगा विश्राम गृह
2026-11-24
-
रोजगार की नई उड़ान: 1673 युवाओं का हुआ चयन
2026-11-24
-
63 हजार एकड़ में विकसित होगा बुंदेलखंड का सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र
2026-11-24
-
पुष्कर मेले का भव्य समापन, अंतिम दिन हाॅर्स शो रहा आकर्षण
2026-11-24