श्रीगंगानगर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान तेज, 400 किलो तेल सीज और 180 किलो मिठाई नष्ट
खबर सार :-
श्रीगंगानगर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत विभाग ने 400 किलो तेल सीज किया और 180 किलो खराब मिठाई नष्ट करवाई। आमजन से शिकायतें लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है।
खबर विस्तार : -
श्रीगंगानगर : खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान निरंतर जारी है। इस कड़ी में, सोमवार को विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 400 किलो मिलावटी तेल सीज किया और 180 किलो खराब मिठाई नष्ट करवाई। यह अभियान जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है।
विभिन्न स्थानों पर मिलावटखोर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई
सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि विभागीय टीम ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर मिलावटखोर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सबसे पहले, बड़ी बाजार स्थित मैसर्स रॉयल सुपर सेल्स से कनोला तेल और सरसों तेल का सैंपल लिया गया, जिसमें 296 लीटर कनोला तेल सीज किया गया। इसके बाद, अग्रसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मैसर्स कृष्णा ट्रेडर्स से राज सुपर ब्रांड के सरसों तेल और खुले सरसों तेल का सैंपल लिया गया, जिसमें 102 किलो तेल सीज किया गया।
इसके अलावा, पुरानी आबादी, बतरा फ्लोर मिल के पास स्थित श्री हरीश स्वीट्स से मिठाई का सैंपल लिया गया, जिसमें 70 किलो पतिसा मिठाई नष्ट की गई। सद्भावनानगर स्थित मरुधरा स्वीट्स से केक मिठाई और काऊ मिल्क का सैंपल लिया गया, जिसमें 110 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई। विभागीय टीम ने इन सभी स्थानों पर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सख्त कार्रवाई की।
शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई
सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि आमजन को खाद्य पदार्थों की मिलावट या गुणवत्ता संबंधी कोई भी शिकायत करने के लिए विभागीय व्हाट्सएप नंबर 9351504313 पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित आहार मिल सके। इसके अलावा, व्यापारियों से अपील की गई है कि वे खुले में मिठाई नहीं रखें, खाद्य सामग्री को ढक कर रखें, मसाले व तेल खुले में न बेचें और सफाई व्यवस्था में सुधार करें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP के 25 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 23 अक्टूबर तक बदला रहेगा मौसम
2026-10-20
-
विजयादशमी पर नोएडा में 35 स्थानों पर होगा रावण दहन
2026-10-20
-
विजयादशमी पर्व पर MP में होंगे कार्यक्रम, शस्त्र पूजन करेंगे सीएम
2026-10-20
-
पुलिस स्मृति दिवस 2026: लखनऊ में होगा मुख्य आयोजन, शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
2026-10-19
-
पंजाब में नशा तस्करों पर कार्रवाई की मांग, सुनील जाखड़ ने सरकार को दिया का अल्टीमेटम
2026-10-19
-
चोरबागान पंडाल हादसे ने छीनीं 16 परिवारों की खुशियां, 19 की गई जान
2026-10-19
-
Nijut Babu Moina Scheme: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने बताई योजना की अहमियत
2026-10-19
-
Shiva Sharma murder case: पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई, आरोपी की तलाश जारी
2026-10-19
-
पश्चिम बंगाल में मंत्रोच्चारों के बीच संपन्न हुई संधि पूजा, उमड़े भक्त
2026-10-19
-
हिमाचल में अगले एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम, बर्फबारी की संभावना नहीं
2026-10-19
-
उज्जैन में नगर पूजा की शुरुआत, चौबीस खंभा मंदिर में देवियों की पूजा
2026-10-19
-
ग्वालियर हादसे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उठाए सवाल
2026-10-19
-
दिल्ली में व्याख्यान माला का आयोजन, भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन
2026-10-18
-
बंडा में हिंदू युवा संगठन की भव्य भगवा यात्रा, मनाया पांचवां स्थापना दिवस
2026-10-18
-
Maharashtra Accident: बीड में कार-एसटी बस की टक्कर, 5 की मौत
2026-10-18