Yogini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में वैसे तो सभी एकादशी का अपना-अपना महत्व है। लेकिन आषाढ़ माह में पड़ने वाली योगिनी एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सुख-समृद्धि आती है और रोगों के साथ-साथ पिछले जन्म के पापों से भी मुक्ति मिलती है। पुराणों में योगिनी एकादशी को रोगों से मुक्ति पाने के लिए सबसे कारगर तिथि बताया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से मानसिक या शारीरिक पीड़ा से पीड़ित हैं।
कहते है योगिनी एकादशी का व्रत करने से 88 हजार ब्राह्मण को भोजन करने के बराबर के पुण्य मिलता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि यह व्रत मनुष्य को अपनी इंद्रियों पर संयम रखने और आत्मचिंतन करने की प्रेरणा देता है। इस साल योगिनी एकादशी के दिन अद्भुत संयोग बन रहा है जिसके कारण इस व्रत का महत्व दोगुना हो जाएगा।
बता दें कि, योगिनी एकादशी के दिन साल का सबसे लंबा दिन होगा। इस दिन की औसत लंबाई 14 घंटे से ज्यादा होगी, जिसके कारण सूर्योदय हर दूसरे दिन की तुलना में थोड़ा पहले होगा और सूर्यास्त काफी देर से होगा। पंचांग के अनुसार, यह महासंयोग 19 साल बाद बन रहा है। इससे पहले ऐसा शुभ संयोग 2006 में बना था।
पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून को सुबह 07:18 बजे शुरू होगी। जबकि तिथि का समापन 22 जून को सुबह 04:27 बजे होगा। योगिनी एकादशी की पूजा का सबसे अच्छा समय सुबह 4:04 बजे से 4:44 बजे तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 1:12 बजे से दोपहर 2:41 बजे तक रहेगा।
योगिनी एकादशी दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही रोगों से सभी से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और पूजा के दौरान भगवान विष्णु को मौसमी फल, पीले फूल और तुलसी अवश्य अर्पित करनी चाहिए। साथ ही दिनभर व्रत रखने साथ ही अगले दिन परायण करना चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 24 May 2026: रविवार 24 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल