Surya Grahan 2026: हरियाली अमावस्या आज लग रहा पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
खबर सार :-
Solar Eclipse 2026: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, 2026 को लगने वाला है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मंगल ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिस पर राहु का शासन है। इन राशि के लोगों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
खबर विस्तार : -
Surya Grahan 2026 Rashifal Effect: खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आज बुधवार यानी 12 अगस्त 2026 का दिन बहुत ही खास होने वाली है। इस दिन एक खास खगोलीय घटना घटने वाली है, जिसमें आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। दरअसल साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण है, जो श्रावण अमावस्या को लग रहा है। इसे हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2026) भी कहते हैं। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट की रहेगी।
चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है और ग्रहण की समाप्त के साथ ही खत्म हो जाता है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। चूंकि भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां के लोगों पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं रहने वाला है।
Solar Eclipse 2026 Timings: सूर्य ग्रहण की टाइमिंग
बता दें कि साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण बुधवार 12 अगस्त 2026 को भारतीय समयानुसार रात्रि 09 बजकर 04 मिनट पर होगा। इस सूर्य ग्रहण का मध्य समय (पीक टाइम) रात 11.16 बजे पर होगा। वहीं, इसका समापन 13 अगस्त की रात 01 बजकर 27 मिनट पर होगा।
कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण
बता दें कि यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण यूरोप के कुछ हिस्सों और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र से एकदम साफ दिखाई देगा। आइसलैंड, ग्रीनलैंड , ब्रिटेन, स्पेन और कनाडा उन प्रमुख जगहों में शामिल हैं, जहां यह ग्रहण बिल्कुल साफ दिखाई देने वाला है।
क्यों पड़ता है सूर्य ग्रहण ?
दरअसल जब चंद्रमा अपनी परिक्रमा के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी का कुछ या पूरा हिस्सा धरती पर नहीं पहुंच पाता, तो उसे सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कहते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण तब होता है जब पाप ग्रह राहु और केतु सूर्य को ग्रस लेते हैं। यह समय अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है और केवल पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान, मंदिरों के कपाट भी बंद रहते हैं। हालांकि, 12 अगस्त को होने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। जो भारत में नजर नहीं आएगा। जिससे सूतक मान्य नहीं होगा।
इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण बिज़नेस और करियर में फ़ायदे ला सकता है। बिज़नेस के नए मौके मिल सकते हैं और मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है और संकेत हैं कि आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के लिए हालात अनुकूल हैं। नौकरी और बिज़नेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं और कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने से आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण आर्थिक रूप से फायदेमंद माना जा रहा है। आय के नए स्रोत बनने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं और वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम के मौके भी मिल सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
Surya Grahan 2026: इन पर पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव
मकर राशि- मकर राशि वालों को जीवनसाथी के साथ विवाद से बचने और खर्चों को नियंत्रित रखने की सलाह दी गई है।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों को मानसिक तनाव से बचने, बड़े फैसलों में धैर्य रखने और नौकरी या कारोबार में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है।
मेष राशि- मेष राशि वालों को परिवार, प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को गलत संगति से बने और आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की सलाह है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण और प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े फैसलों में सतर्कता रखनी होगी।
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए
ग्रहण के समय कुछ भी खाने-पीने से बचें। कोई भी जरूरी या नया काम शुरू न करें। नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण न देखें; इसे फिल्टर वाले चश्मे से देखा जा सकता है। सीधी धूप के संपर्क में आने से बचें। नुकीली या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें। ग्रहण के दौरान फल और सब्ज़ियां काटने या छीलने से बचें। मसालों का तड़का न लगाएं और न ही खाना पकाएं।
सूर्य ग्रहण के दौरान करना चाहिए
ईश्वर की पूजा करें और मंत्रों का जाप करें। शांत मन से प्रार्थना करें। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर के अंदर ही रहना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें। ग्रहण के अगले दिन सुबह सूर्य से जुड़ी चीज़ों का दान करें।
ईश्वर की पूजा करें और मंत्रों का जाप करें। शांत मन से प्रार्थना करें। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर के अंदर ही रहना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें। ग्रहण के अगले दिन सुबह सूर्य से जुड़ी चीजों का दान करें।
FAQ
1. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कब और कितने बजे लगेगा ?
साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण बुधवार 12 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात्रि 09 बजकर 04 मिनट पर लगेगा। इसका समापन 13 अगस्त की रात 01 बजकर 27 मिनट पर होगा।
2. सूर्य ग्रहण क्यों पड़ता है ?
दरअसल जब चंद्रमा अपनी परिक्रमा के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी का कुछ या पूरा हिस्सा धरती पर नहीं पहुंच पाता, तो उसे सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कहते हैं।
3. क्या भारत में दिखाई देगा साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण
12 अगस्त 2026 को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण आशिक होगा। यहा भारत में दिखाई नहीं देगा।
ये भी पढ़ेंः- खगोलीय घटना: स्पेन और यूरोप के कई हिस्सों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 98 करोड़ लोग बनेंगे गवाह
अन्य प्रमुख खबरें
-
बिहारः ज्यादा चार्ज लेने पर कार्रवाई, वाहनों का किराया फिक्स, डीएम की निगरानी में हैं गया जी
2026-09-26
-
Panchang 27 September 2026: रविवार 27 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-26
-
Aaj Ka Rashifal 27 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-26
-
पितृपक्ष 2026: गया से पहले काशी में श्राद्ध करने पर मिलती है प्रेत योनि से मुक्ति
2026-09-26
-
अनूपपुरः बारिश के बीच गणपति बप्पा की विदाई, अगले बरस के लिए दिया न्योता
2026-09-25
-
पितरों को समर्पित है पितृ पक्ष, जानें क्या करें और क्या न करें
2026-09-25
-
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ के खिलाफ चार्जशीट, 85 बार रकम हटाने का दावा
2026-09-25
-
Panchang 26 September 2026: शनिवार 26 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-25
-
Aaj Ka Rashifal 26 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-25
-
गयाजी के जनार्दन मंदिर में जीवित श्रद्धालु करते हैं अपना पिंडदान
2026-09-25
-
पितृ पक्ष पर पितरों का तर्पण करने ब्रज आते हैं मणिपुर के वैष्णव
2026-09-25
-
anant chaturdashi : इंदौर में चल समारोह आज, झांकी मालिकों की धड़कनें तेज
2026-09-25
-
Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी पर ऐसे दे गणपति बप्पा को विदाई
2026-09-24
-
Panchang 25 September 2026: शुक्रवार 25 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-09-24
-
Aaj Ka Rashifal 25 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-09-24