लखनऊः आस्था के पावन पर्व बड़ा मंगल पर 13 मई को लखनऊ शहर में हजारों श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचेग। विभिन्न क्षेत्रों में भंडारों का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम लखनऊ ने इस पर्व पर स्वच्छता, सुविधा और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि जो भी लोग भंडारे का आयोजन करें, वे उसकी जानकारी कम से कम 24 घंटे पहले नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 1533 पर अवश्य दें। अब ऐप और कॉल कर पंजीकरणं करा सकते हैं। भंडारे की सूचना नगर निगम की दी व्यवस्था में की सकती है। इससे न केवल सफाई और कचरा प्रबंधन में सहयोग मिलेगा, बल्कि जलकल विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी आपके भंडारे स्थल पर की जाएगी। जोन 1, 3, 4, 6, 7 में लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीम जिम्मेदारी निभाएगी। इन क्षेत्रों में भंडारे की सूचना टोल फ्री नंबर 180012349999 पर दी जा सकती है। जोन 2, 5 और 8 में लायन इनवायरो सफाई की व्यवस्था संभालेगा।
नगर निगम द्वारा हनुमान सेतु, अलीगंज के पुराने व नए हनुमान मंदिर, अमीनाबाद, हजरतगंज, छाछीकुआं चौराहा सहित प्रमुख स्थलों पर नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, डस्टबिन की व्यवस्था की जा रही है। स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत, सड़कों की मरम्मत व गड्ढा भराई, पीने के पानी के टैंकर, तथा पेड़-पौधों की छंटाई जैसी जिम्मेदारियाँ विद्युत, जलकल, अभियंता एवं उद्यान विभागों को दी गई हैं।
पशु कल्याण विभाग द्वारा कैटल कैचिंग टीम की तैनाती की जाएगी ताकि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में आवारा पशुओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अपर नगर आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जोनों का नियमित निरीक्षण कर तैयारियों की निगरानी करें। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छए सुरक्षित और वायुमंडल बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। जहां भी भंडारा हो रहा होए उसकी पूर्व सूचना अवश्य दें। नगर निगम आपकी सेवा में तत्पर है और हम हर सुख.दुख में आपके साथ हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल