माघ मेले में बसंत पंचमी-अचला सप्तमी स्नान पर्व पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के आस्था की डुबकी लगाने का अनुमान
खबर सार :-
प्रयागराज संगम तट पर आयोजित माघ मेले के चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी व अचला सप्तमी के आसपास पड़ने से श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और रूट डाइवर्जन व्यवस्था लागू की है। बसंत पंचमी, अचला सप्तमी व सप्ताहांत के चलते संगम में 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया जा रहा है। मेला क्षेत्र में 3.5 किमी लंबाई में 24 घाट तैयार कराए गए हैं।
खबर विस्तार : -
प्रयागराज : गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर आयोजित माघ मेले के चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने की मेला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी की जा चुकी है। बसंत पंचमी और अचला सप्तमी के आसपास पड़ने की वजह से संगम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और रूट डाइवर्जन की व्यवस्था लागू की है। बसंत पंचमी, अचला सप्तमी और सप्ताहांत के चलते 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है।
पुण्यकाल में श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पीले अन्न, वस्त्र का दान कर सकते हैं
संगम किनारे चल रहे माघ मेले का चौथा स्नानपर्व बसंत पंचमी 23 जनवरी को है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गुरुवार की रात 2.28 बजे से पंचमी तिथि लग जाएगी जो अगले दिन 23 जनवरी को रात 1.56 तक रहेगी। इस पुण्यकाल में श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पीले अन्न, पीले वस्त्र का दान आदि कर सकते हैं। 25 जनवरी को अचला सप्तमी का पर्व है जिसे पुत्र सप्तमी या भानु सप्तमी भी कहा जाता है। इस दिन अन्न भंडारे की परंपरा है। इस दौरान 24 जनवरी को सप्ताहांत दिवस के चलते तीनों दिन माघ मेला क्षेत्र में भीड़ रहेगी।
बसंत पंचमी से लेकर अचला सप्तमी तक श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान
माघ मेला अधिकारी ऋषिराज का कहना है कि मौनी अमावस्या के बाद बसंत पंचमी में सबसे अधिक श्रद्धालुओं के संगम में पुण्य की डुबकी लगाने का प्रशासन का अनुमान है। बसंत पंचमी से लेकर अचला सप्तमी तक 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी के पावन जल में डुबकी लगा सकते हैं। मेला क्षेत्र में 3.5 किमी लंबाई में बनाए गए 24 घाट तैयार हैं। घाटों की सफाई व्यवस्था, नदियों में निर्मल जल की उपलब्धता से लेकर सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
पांटून पुलों पर भीड़ प्रबंधन की खास व्यवस्था
श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने के साथ ही उन्हें सर्कुलेट करने के लिए पांटून पुलों में भी खास व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत परेड से झूसी जाने के लिए पांटून पुल संख्या 3, 5, और 7 का उपयोग आगंतुक कर सकते हैं, जबकि झूसी से परेड आने के लिए पांटून पुल संख्या 4 और 6 रहेंगे। आपात स्थिति के लिए बनाए गए पांटून पुल संख्या 1 और 2 में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
मेला पुलिस ने जारी किया है ट्रैफिक प्लान
बसंत पंचमी पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मेला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय का कहना है कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, घाट सुरक्षा एवं निकासी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
माघ मेला से संबंधित वाहनों को छोड़कर भारी और हल्के वाहनों को प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश से पहले ही दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा। इसके लिए रूट डाइवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बसंत पंचमी स्नान पर्व पर 23 जनवरी को नया यमुना पुल बंद रहेगा। पुराने पुल से ही आवागमन हो सकेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हल छठ 2026ः संतान की दीर्घायु के लिए माताएं रखती हैं व्रत
2026-09-01
-
Aaj Ka Rashifal 1 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-31
-
Panchang 1 September 2026: मंगलवार 1 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-08-31
-
टोरंटो में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, कहा-हमारे पूर्वजों ने धर्म परिवर्तन नहीं कराया
2026-08-31
-
Kajri Teej: कजरी तीज व्रत से सुहागिन को मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
2026-08-31
-
Aaj Ka Rashifal 31 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-30
-
Panchang 31 August 2026: सोमवार 31 अगस्त 2026 का पंचांग
2026-08-30
-
400 हाथों में लगी मेहंदी, महिलाओं ने गाए सिंधी गीत
2026-08-29
-
Aaj Ka Rashifal 30 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-29
-
Panchang 30 August 2026: रविवार 30 अगस्त 2026 का पंचांग
2026-08-29
-
Aaj Ka Rashifal 29 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-28
-
Panchang 29 August 2026: शनिवार 29 अगस्त 2026 का पंचांग
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर बाबा 'महाकाल' को बंधी गई पहली राखी
2026-08-28
-
Aaj Ka Rashifal 28 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-27
-
Panchang 28 August 2026: शुक्रवार 28 अगस्त 2026 का पंचांग
2026-08-27