Dhanteras 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस से ही पांच दिवसीय प्रकाश पर्व दीपावली की शुरुआत होती है। इस दिन लोग सोना-चांदी और बहुत सी चीजों की खरीदारी करते हैं। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। पूजन के अलावा, धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और वस्तुएं खरीदना भी शुभ माना गया है।
पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे शुरू होगी जो 19 अक्टूबर को दोपहर 1:53 बजे तक रहेगी । यानी 19 अक्टूबर को धनतेरस पर खरीदारी भी की जा सकती है। धनतेरस के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त प्रदोष काल यानी शनिवार शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक है। इस दौरान भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करना बेहद शुभ होगा।
धनतेरस पर सोना, चांदी और नई वस्तुएं खरीदने का विशेष महत्व माना जाता है। हालांकि यह दिन अपने आप में एक शुभ मुहूर्त माना जाता है। फिर भी 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से लेकर अगली सुबह 6:24 बजे तक सोना-चांदी और अन्य वस्तुएं खरीदना शुभ होगा।
धनतेरस पर सिर्फ भगवान कुबेर की पूजा ही न करें। उनके साथ भगवान धन्वंतरि की भी पूजा अवश्य करें। धनतेरस पर धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन सोना, चांदी, पीतल या कांसा जरूर खरीदें। इस दिन गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां और दीपावली की अन्य पूजन सामग्री भी खरीदना सर्वोत्तम रहेगा। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां अलग-अलग होनी चाहिए। इसके अलावा धनतेरस पर नमक खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह पवित्रता और स्वच्छता का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन नमक खरीदने से घर से अशुद्धियाँ, नकारात्मक ऊर्जा, दुःख और कष्ट दूर होते हैं। वहीं दूसरी तरफ धनतेरस पर लोहा, स्टील, चमड़ा आदि खरीदने से बचें।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 5 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-04
Panchang 5 June 2026: शुक्रवार 5 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-04
Aaj Ka Rashifal 4 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-03
Panchang 4 June 2026: गुरुवार 4 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-03
Aaj Ka Rashifal 3 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-02
Panchang 3 June 2026: बुधवार 3 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-02
Aaj Ka Rashifal 2 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-01
Panchang 2 June 2026: मंगलवार 2 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-01
Aaj Ka Rashifal 1 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-31
Panchang 1June 2026: सोमवार 1 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-31
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-30
Panchang 31 May 2026: रविवार 31 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-30
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में नजर आएगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें क्यों है इतना खास
2026-05-30
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-29
Panchang 30 May 2026: शनिवार 30 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-29