Hanuman Jayanti 2025: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का खास महत्व है। इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु राम के परम भक्त संकटमोचन हनुमान जी का जन्म हुआ था। शास्त्रों के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन ही बजरंगबली का जन्म वानर राज केसरी और माता अंजना के घर हुआ था। यही वजह है कि इस दिन देशभर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना, व्रत और श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन के सभी दुख-दर्द समाप्त हो जाते हैं और सुख-शांति बनी रहती है। दरअसल हनुमान जी प्रभु राम जी के परम भक्त हैं, जिनकी पूजा से साधक को भय, क्रोध, वासना और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। इस बार हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।
पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल 2025 को सुबह 3:21 बजे शुरू होगी और यह तिथि 13 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे समाप्त होगी। ऐसे में इस साल हनुमान जयंती 12 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी।
यह पर्व इस बार दुर्लभ ग्रह संयोग लेकर आया है, जो 100 साल बाद बन रहा है। इस दिन सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग और शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। ये दोनों ही योग मीन राशि में बनेंगे, जिससे कई राशियों पर इसका बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं इस अद्भुत संयोग से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है....
मेष राशि वालों के लिए यह हनुमान जयंती करियर और व्यापार में नई शुरुआत लेकर आएगी। जिन लोगों को लंबे समय से कार्यक्षेत्र में पहचान नहीं मिल रही थी, उनके लिए अब समय बदलने वाला है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय सबसे अच्छा है। साथ ही किसी पुराने विवाद का समाधान भी संभव है।
वृषभ राशि वालों के लिए यह संयोग आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। साथ ही नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के भी योग हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि होगी।
कर्क राशि वालों को पारिवारिक जीवन में खुशियां और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी। प्रेम विवाह की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ भी आपको मिल सकता है।
कन्या राशि वालों के लिए यह समय खुशखबरी भरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या ट्रांसफर की खुशखबरी मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। साथ ही शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलने के भी योग हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 24 May 2026: रविवार 24 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल