Dhanteras 2025 Date: हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। धनतेरस से ही पांच दिवसीय प्रकाश पर्व दीपावली की शुरुआत होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन लोग सोना-चांदी और बहुत सी चीजों की खरीदारी करते हैं। साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। हालाकि, इस बार लोगों में इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति है कि धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 19 अक्टूबर को। आइए जानते हैं धनतेरस की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में।
इस साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी जो 19 अक्टूबर को दोपहर 1:53 बजे तक रहेगी । धनतेरस पर शाम के समय लक्ष्मी पूजन किया जाता है। इसलिए धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
ज्योतिषियों के अनुसार, धनतेरस पर पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त सूर्यास्त के बाद शाम 7:16 बजे से रात 8:20 बजे तक रहेगा। इस दौरान देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करना विशेष फलदायी होगा। वहीं दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से त्रयोदशी तिथि के शुरू होते ही खरीदारी करने का शुभ समय शुरू हो जाएगा। इस दिन आप सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा झाड़ू और घरेलू सामान जैसी अन्य चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि धनतेरस पर की गई खरीदारी से घर में सुख, समृद्धि और धन आता है।
शास्त्रों में कहा गया है कि समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। तभी से घर में धान की वृद्धि और घर में अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। जिसमें देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा करने से घर में आर्थिक संकट दूर होता है। घर में धन-संपत्ति बढ़ती है। सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।"
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 4 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-03
Panchang 4 June 2026: गुरुवार 4 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-03
Aaj Ka Rashifal 3 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-02
Panchang 3 June 2026: बुधवार 3 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-02
Aaj Ka Rashifal 2 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-06-01
Panchang 2 June 2026: मंगलवार 2 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-06-01
Aaj Ka Rashifal 1 June 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-31
Panchang 1June 2026: सोमवार 1 जून 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-31
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-30
Panchang 31 May 2026: रविवार 31 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-30
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में नजर आएगा दुर्लभ ब्लू मून, जानें क्यों है इतना खास
2026-05-30
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-29
Panchang 30 May 2026: शनिवार 30 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
2026-05-29
कब रखा जाएगा ज्येष्ठ अधिकमास पूर्णिमा का व्रत 30 या 31 मई ? जानें सही तिथि और स्नान-दान का मुहूर्त
2026-05-29
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
2026-05-28