Devshayani Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है। वैसे तो साल में 24 एकादशी होती हैं। लेकिन देवशयनी एकादशी को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष को पड़ने वाली एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन से भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और संपूर्ण सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव को सौंप देते हैं।
इसी कारण चातुर्मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस अवधि में तप, योग, मंत्र जाप और धार्मिक अनुष्ठान करने से दोगुना पुण्य फल मिलता है। अब भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी तक विश्राम करेंगे। इस अवधि को चातुर्मास कहा जाता है, जिसमें विवाह समेत सभी शुभ कार्य बंद कर दिए जाते हैं। चातुर्मास 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर खत्म होंगे।
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष देवशयनी एकादशी 05 जुलाई को शाम 06:58 बजे शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 06 जुलाई को रात 09:14 बजे होगा। ऐसे में इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 06 जुलाई को रखा जाएगा और अगले दिन इसका पारण किया जाएगा।
6 जुलाई 2025 को देवशयनी एकादशी का व्रत का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा और राहुकाल सुबह 8:57 बजे से 10:41 बजे तक रहेगा। व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें, फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करके गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर लें। एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर पूजा सामग्री रखें, भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें और अब भगवान को धूप, दीप, अक्षत और पीले फूल अर्पित करें, व्रत कथा सुनें और भगवान विष्णु की आरती करें।
इसके बाद पूरे दिन निराहार रहकर भगवान का ध्यान करें। मंत्र जाप और शास्त्रों का पाठ करें। दान-पुण्य करें। गायों की देखभाल करें। गौशाला में धन दान करें। जो लोग व्रत नहीं कर पाते हैं, उन्हें विष्णु जी की पूजा, दान, मंत्र जाप और शास्त्रों का पाठ करना चाहिए। बीमार, गर्भवती और बच्चों के लिए व्रत रखना जरूरी नहीं है; ये लोग पूजा-पाठ करके एकादशी व्रत के समान पुण्य कमा सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं में देवशयनी एकादशी व्रत को सर्वश्रेष्ठ एकादशी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल