अयोध्या राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, अमित शाह और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
खबर सार :-
अयोध्या के भव्य राम मंदिर की बुधवार को दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी ने देश, प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अमित शाह ने लिखा, शुभ तिथि पर दो वर्ष पूर्व 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना, इस बात का प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष की समाप्ति हुई और वेदना को विराम मिला।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली : अयोध्या के भव्य राम मंदिर की बुधवार को दूसरी वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "शुभ तिथि पर दो वर्ष पूर्व 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और मोदी जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के सभी बलिदानियों को नमन
उन्होंने आगे लिखा, "प्रभु श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना का प्रतीक यह मंदिर धर्म की रक्षा के लिए संघर्ष, सांस्कृतिक स्वाभिमान के लिए त्याग व विरासतों के संरक्षण के लिए बलिदान की अप्रतिम प्रेरणा बना रहेगा। इस पवित्र अवसर पर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के सभी बलिदानियों को नमन करता हूं।
सदियों के संघर्ष को समाप्ति और वेदना को मिला विराम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत की चेतना के उत्कर्ष की साक्षी बन रही अयोध्या नगरी में आज प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का पावन दिन है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष को समाप्ति और वेदना को विराम मिला।
सीएम योगी ने कहा कि हमारी तीन पीढ़ियों की साधना और संघर्ष, पूज्य साधु-संत गण के आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की परिणति है कि आज हम इस पावन पल के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रत्येक रामभक्त के हृदय में संतोष है।
यह सांस्कृतिक पुनरुत्थान का स्वर्णिम काल
इस मौके पर भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह सांस्कृतिक पुनरुत्थान का स्वर्णिम काल है। उन्होंने लिखा, "आज श्री रामलला की दिव्य और भव्य प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और नेतृत्व में, 5 अगस्त 2020 के ऐतिहासिक भूमि पूजन से लेकर 22 जनवरी 2024 के उस अविस्मरणीय दिन तक का यह सफर, आधुनिक भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का जीवंत प्रतीक बन गया है। संजय सेठ ने अपील की कि इस पावन अवसर पर हम सभी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।
अन्य प्रमुख खबरें
-
हल छठ 2026ः संतान की दीर्घायु के लिए माताएं रखती हैं व्रत
2026-09-01
-
Aaj Ka Rashifal 1 September 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-31
-
Panchang 1 September 2026: मंगलवार 1 सितंबर 2026 का पंचांग
2026-08-31
-
टोरंटो में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, कहा-हमारे पूर्वजों ने धर्म परिवर्तन नहीं कराया
2026-08-31
-
Kajri Teej: कजरी तीज व्रत से सुहागिन को मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
2026-08-31
-
Aaj Ka Rashifal 31 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-30
-
Panchang 31 August 2026: सोमवार 31 अगस्त 2026 का पंचांग
2026-08-30
-
400 हाथों में लगी मेहंदी, महिलाओं ने गाए सिंधी गीत
2026-08-29
-
Aaj Ka Rashifal 30 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-29
-
Panchang 30 August 2026: रविवार 30 अगस्त 2026 का पंचांग
2026-08-29
-
Aaj Ka Rashifal 29 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-28
-
Panchang 29 August 2026: शनिवार 29 अगस्त 2026 का पंचांग
2026-08-28
-
रक्षाबंधन पर बाबा 'महाकाल' को बंधी गई पहली राखी
2026-08-28
-
Aaj Ka Rashifal 28 August 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ
2026-08-27
-
Panchang 28 August 2026: शुक्रवार 28 अगस्त 2026 का पंचांग
2026-08-27