Aaj Ka Rashifal 8 May 2025 : वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकदाशी तिथि है, 8 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): मन प्रसन्न रहेगा। अचल संपत्ति या कृषि उद्यम खरीदने में रुचि विकसित होगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा होगी। आपसी प्रेम बढ़ेगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। प्रियजनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी आपका साथ देंगे। शुभ अंक-1-3-5
वृष (Taurus): पूरे दिन का माहौल दिखावटी और खर्चीला रहेगा। वरिष्ठों से कहासुनी के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। संयमित भाषा का प्रयोग करें। कुछ कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ेगा। आवेग में आकर किए गए कामों के कारण उदासी और अवसाद रहेगा। जल्दबाजी से बचें। प्रेम में वृद्धि होगी। शुभ अंक-3-6-9
मिथुन (Gemini): परिवार के लोग मदद करेंगे और साथ ही आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। आपकी मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। रुके हुए काम पूरे होंगे। सभा-समाज में सम्मान मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य पूरे होंगे। शुभ अंक-5-6-7
कर्क (Cancer): सामाजिक कार्य पूरे होंगे। प्रेम में वृद्धि होगी। मौज-मस्ती का दिन रहेगा तथा व्यवसाय में भी उन्नति होगी। स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद रहेगी। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी तथा सज्जन लोग भी आपका साथ देंगे। स्त्री एवं संतान से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-3-5-7
सिंह (Singh): कुछ कार्य भी पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें तो अच्छा रहेगा। प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा। लंबित कार्य पूरे होंगे। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर लें तो अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। स्वविवेक से कार्य करें। दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। शुभ अंक-3-5-7
कन्या (Virgo): आशा एवं उत्साह के कारण क्रियाशीलता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं। कुछ आर्थिक तंगी आ सकती है। मनपसंद वस्तु अथवा नए वस्त्र एवं आभूषण की प्राप्ति होगी। मीटिंग एवं सेमिनार में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। स्त्री पक्ष से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-2-5-7
तुला (Libra): आय-व्यय समान रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिति कमजोर रहेगी। शत्रुओं का भय, चिंता, संतान को कष्ट, फिजूलखर्ची का कारण बनेगी। भाई की ओर से विरोध की संभावना है। व्यर्थ के मामलों में समय बर्बाद न करें और अपने काम पर ध्यान दें। मेल-मिलाप से प्रयास सफल होंगे। शुभ अंक-2-4-6
वृश्चिक (Scorpio): काम में आ रही बाधा दूर होगी और उन्नति के मार्ग मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे काम के लिए रास्ते बनेंगे। अपनी रुचि के काम सुबह जल्दी निपटा लें क्योंकि आगे काम सीमित मात्रा में ही होगा। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। शुभ अंक-3-6-9
धनु (Sagittarius) : यात्रा सार्थक परिणाम देगी। मेल-मिलाप से काम निकालने का प्रयास लाभ देगा। काम में सुविधा के कारण प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां बढ़ने के योग हैं। अपने काम को प्राथमिकता दें, चिंताजनक माहौल से मुक्ति मिलेगी। शुभ अंक-4-6-8
मकर (Capricorn): मेहमानों का आगमन होगा। सरकारी काम से लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नैतिक सीमाओं में रहें। अतिथियों का आगमन होगा। पुरानी गलतियों का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आय के अच्छे योग बनेंगे। सफलता मिलेगी। शुभ अंक-3-6-8
कुंभ (Aquarius): परिवार के सदस्यों का सहयोग और तालमेल काम को आसान बनाएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति एक समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय और पेशे पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। ज्ञान अर्जन का वातावरण बनेगा। सफलता मिलेगी। शुभ अंक-3-6-8
मीन (Pisces): अपनों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप काम होने में संदेह है। व्यवसाय और पेशे में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहना बेहतर है। भौतिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। मनचाहा काम सफल होगा। खुशी और आनंद का समय है। शुभ अंक-2-4-6
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल