Aaj Ka Rashifal 20 June 2025 : आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, 20 जून 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): कामकाज में व्यस्तता के कारण सुख-शांति प्रभावित होगी। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। मानसिक और शारीरिक शिथिलता उत्पन्न होगी। श्रेष्ठ जनों से सहानुभूति मिलेगी। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे और मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सुखद वातावरण बनेगा। शुभ अंक-3-6-8
वृष (Taurus): आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षिक कार्य सरलता से पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगत से बचें। अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी और संतान से थोड़ी चिंता रहेगी। अपेक्षा के अनुरूप कार्य होने में संदेह है। शुभ अंक-1-3-5
मिथुन (Gemini): व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें, भौतिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान से संबंधित समस्याएं समाप्त होंगी। खान-पान में सावधानी रखें। नौकरी में अधीनस्थों से सहयोग कम मिलेगा। शुभ अंक-2-4-7
कर्क (Cancer): अपने लाभकारी कार्य प्रातःकाल ही पूर्ण कर लें। कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी तथा उन्नति के मार्ग मिलेंगे। अच्छे कार्य के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। धन की प्राप्ति नहीं होगी। सीमित सीमा तक ही कार्य होगा। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। शुभ अंक-1-5-8
सिंह (Singh): नई जिम्मेदारियां बढ़ने के योग हैं। यात्रा सार्थक परिणाम देगी। मेल-मिलाप से कार्य निपटाने का प्रयास लाभ देगा। कार्य में सुविधा के कारण उन्नति होगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने कार्य को प्राथमिकता से करें। व्यावसायिक कार्यों में बाधाओं के कारण मानसिक अशांति रहेगी। शुभ अंक-3-6-8
कन्या (Virgo): आगे बढ़ने के अवसर लाभदायक सिद्ध होंगे। कुछ आर्थिक बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। मनपसंद वस्तु अथवा नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति होगी। आशा एवं उत्साह के कारण क्रियाशीलता बढ़ेगी। धार्मिक आस्था फलीभूत होगी। अच्छे समय का इंतजार करें। कार्योन्मुखी विचार प्रक्रिया बनाए रखें। शुभ अंक-6-7-9
तुला (Libra): लाभकारी कार्यों में क्रियाशीलता रहेगी। अटका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। मानसिक और शारीरिक शिथिलता रहेगी। अधिक व्यय का अवसर आ सकता है। कार्य की अधिकता रहेगी। लाभ होगा तथा पुराने मित्रों से मुलाकात भी होगी। दैनिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। शुभा अंक-5-7-8
वृश्चिक (Scorpio): शत्रुओं का भय, चिंता, संतान को कष्ट, फिजूलखर्ची के कारण रहेंगे। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोषी रहने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी रहेगी। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। झगड़े-विवाद का भय बना रहेगा, लेकिन इनसे बचें। शुभांक-2-5-7
धनु (Sagittarius) : यात्रा के दीर्घकालिक परिणाम मिलेंगे। कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे। सुविधा और तालमेल के कारण कार्य में प्रगति होगी। आर्थिक हित के कार्य पूर्ण करने में सहायता मिलेगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने कार्य पर कड़ी नजर रखें। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। शुभांक-3-6-8
मकर (Capricorn): दोपहर से पहले का समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यापारिक कार्यों में प्रगति होती रहेगी। लेन-देन में आ रही रुकावटों को दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। मेहनत से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। लेकिन सांसारिक मामलों में न पड़ें और अपने काम पर ध्यान दें। कल की मेहनत आज लाभ देगी। शुभांक-4-6-8
कुंभ (Aquarius): आलस्य न करें। व्यापारिक कार्यों में नया तालमेल और समन्वय बन जाएगा। मित्रों के साथ मिलकर किए जा रहे कार्यों में लाभ मिलेगा। पहले से तय कार्यक्रम आसानी से पूरे होंगे। जोखिम से दूर रहना ही समझदारी होगी। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो जाएं तो अच्छा रहेगा। शुभांक-3-5-6
मीन (Pisces): आपको बाहरी और आंतरिक सहयोग मिलता रहेगा। मेहनत से काम पूरा करने की कोशिश लाभ देगी। कल की मेहनत आज लाभ देगी। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। लेन-देन में आ रही रुकावटों को दूर करने के प्रयास सफल होंगे। भाई-बहनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-6-8
अन्य प्रमुख खबरें
Aaj Ka Rashifal 23 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 23 May 2026: शनिवार 23 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
वाराणसी गंगा नदी में शराब की बोतल लहराते युवक का वीडियो वायरल
Aaj Ka Rashifal 22 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 22 May 2026: शुक्रवार 22 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 21 May 2026: गुरुवार 21 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 20 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 20 May 2026: बुधवार 20 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 19 May 2026: मंगलवार 19 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 18 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 18 May 2026: सोमवार 18 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Aaj Ka Rashifal 17 May 2026 : इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Panchang 17 May 2026: रविवार 17 मई 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल