'The Kerala Story 2' पर भड़कीं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया पर लिखा लंबा-चौड़ा नोट
खबर सार :-
The Kerala Story 2: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने *द केरल स्टोरी 2* को लेकर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह फिल्म मुसलमानों को नकारात्मक रूप में दिखाती है और इससे बहुत ज़्यादा नफ़रत फैलाने का काम हुआ है।
खबर विस्तार : -
The Kerala Story 2: अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटतीं। वह अक्सर विवादित मुद्दों पर बयान देती रहती हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा और कई सवाल उठाए। फ़िल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
The Kerala Story 2 के जरिए फैलाई जा रही नफरत- स्वरा
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के ज़रिए, कहा कि यह फिल्म सिर्फ़ एक खास समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का काम करती है। एक्ट्रेस ने फिल्म का पोस्टर अपनी 'स्टोरीज' पर शेयर किया और एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "अगर आपने फ़िल्म 'द केरल स्टोरी 2' देखी है-या सिर्फ़ उसका ट्रेलर ही देखा है-तो आप जानते होंगे कि पूरी फिल्म में मुसलमानों को बहुत ही बुरे तरीक से दिखाया गया है।"
स्वरा भास्कर ने लिखा लंबा-चौड़ा नोट
उन्होंने आगे कहा कि भले ही यह बात सिर्फ़ ट्रेलर से तुरंत समझ में न आए, लेकिन फिल्म की कहानी में हिंदू महिलाओं को भी इस तरह दिखाया गया है, जैसे उनमें कोई समझ या अक्ल ही न हो। स्वरा ने लिखा, "यह फिल्म हिंदू महिलाओं को बहुत ही भोला-भाला और आसानी से किसी के बहकावे में आने वाला दिखाती है। इसके अलावा, यह बताती है कि उन्हें अपनी ही गलतियों से बचाने के लिए किसी बाहरी सहारे की जरूरत होती है।"
अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, "इस नज़रिए से देखें तो, जो महिलाएं हिंदुत्व का समर्थन करती हैं, उनके लिए यह फ़िल्म एक कड़वी याद दिलाती है कि एक 'हिंदू राष्ट्र' में महिलाओं की हालत शायद दबी-कुचली ही होगी। फ़िल्म की कहानी को देखते हुए, 'द केरल स्टोरी 2' नफरत से भरी हुई लगती है, और इसका पूरा अंदाज़ काफी सनसनीखेज और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया लगता है।"
द केरल स्टोरी 2 की कहानी
बता दें कि कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए, डायरेक्टर उन युवा महिलाओं की कहानियों पर रोशनी डालना चाहते हैं, जो एक खास समुदाय के पुरुषों के प्यार के जाल में फंस जाती हैं और बाद में उन पर अपना धर्म बदलने का दबाव डाला जाता है। 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' नाम की यह फ़िल्म 27 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी, और रिलीज़ के बाद से ही इसे लोगों से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में 40.21 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर मेकर्स ने किया आउट
2026-10-16
-
रजनीकांत की Jailer 2 ने पहले ही दिन की बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
2026-10-16
-
जब करिश्मा कपूर की छोटी ड्रेस पर भड़क गए थे सलमान खान
2026-10-15
-
अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी
2026-10-15
-
'नई नवेली' की सफलता के लिए राम दरबार पहुंची अभिनेत्री यामी गौतम
2026-10-15
-
गरबा के दौरान सूरत में घरेलू कपड़ों में होगी पुलिस, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
2026-10-15
-
'क्या आप अब भी वर्जिन हो ? करण के सवाल पर सलमान करारा जवाब
2026-10-14
-
Madhuri Dixit ने पूछा तो सोनाली बेंद्रे ने दिया जवाब, हम्मा-हम्मा करना ही छोड दिया
2026-10-14
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10