वृंदावन में VIP ट्रीटमेंट विवाद पर दीपिका सिंह ने तोड़ी चुप्पी, पुजारी और बुजुर्ग महिला ने बताई सच्चाई
खबर सार :-
वृंदावन में हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह दर्शन के लिए पहुंची थीं, लेकिन वहां एक आरती के दौरान हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। अब एक्ट्रैस ने सामने आकर सच्चाई बताई है।
खबर विस्तार : -
Deepika Singh: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह इन दिनों विवादों में घिर गई हैं। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस वृंदावन मंदिर पहुंची थीं, जहां आरती के दौरान एक बुजुर्ग को नजरअंदाज करने का दावा किया जा रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है। हंगामा बढ़ने के बाद अब उन्होंने खुद सामने आकर सच्चाई बताई है। एक्ट्रेस अक्सर अपने शॉर्ट वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है, जबकि पास खड़ी बुजुर्ग महिला को नजरअंदाज कर दिया गया।
दीया-बाती की एक्ट्रेस फिर हुईं ट्रोल
टीवी जगत की काफी मशहूर एक्ट्रेस दीपिका सिंह एक वायरल वीडियो के बाद ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। हालांकि इसके पहले भी उन्हें कई बार अपने शॉर्ट वीडियो और रील को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। इस बार एक्ट्रेस को वृंदावन में पूजा के दौरान हुई एक घटना के कारण आलोचना झेलनी पड़ रही है। वायरल वीडियो में यूजर्स उन पर VIP ट्रीटमेंट लेने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि एक्ट्रेस आम जनता को परेशान कर रही हैं। हालांकि इस पर दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसके पीछे का कारण बताया है। इसके साथ ही मंदिर के पुजारी ने भी बुजुर्ग महिला के साथ एक वीडियो जारी कर सारी कहानी बताई। दरअसल, दीपिका अपने पति रोहित राज गोयल और बच्चों के साथ वृंदावन दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान एक इंफ्लूएंसर ने उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो VIP ट्रीटमेंट ले रही हैं।
इंफ्लूएंसर ने संध्या पर लगाया आरोप
इंफ्लूएंसर ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया और दावा कर रहा था कि पुजारी द्वारा उन्हें प्रसाद दिया गया, लेकिन बगल में खड़ी महिला को नजरअंदाज कर दिया गया। उसका कहना था कि बुजुर्ग महिला पुजारी के सामने हाथ फैलाए खड़ी रही, लेकिन पंडित का सारा ध्यान एक्ट्रेस को प्रसाद देने में लगा था। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सामने आकर एक और वीडियो दिखाया, जहां बुजुर्ग महिला भी प्रसाद लेते नजर आ रही थी। एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा कि किसी के बारे में आधी-अधूरी बातें फैलाकर बदनाम नहीं करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ''असली प्रसाद, सही सोच, शुद्ध मन, अहंकार का त्याग होता है, किसी पर बिना जाने उंगली न उठाना। शांति और अपने लिए खड़े होने की शक्ति, यही प्रसाद होता है। बच्चे भी गोपाल का रुप होते हैं। उन्हें दी गई बांसूरी कबसे गलत होने लगी।''
मंदिर के पुजारी ने जारी किया वीडियो
दीपिका द्वारा वीडियो पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल काफी तेज हो गई। मामले को तूल पकड़ता देख मंदिर के पुजारी ने भी इस पर सफाई देते हुए एक वीडियो जारी की, जिसमें वो बुजुर्ग महिला के साथ दिखे। महिला ने साफ कहा कि जो भी आरोप एक्ट्रेस पर लगाई जा रही हैं वो सरासर गलत हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, धर्म के ठेकेदार नहीं बिहारी जी के यार हैं हम। शर्म हमें नहीं उन सभी को आनी चाहिए जो दूसरों को गिराकर खुद ऊपर जाना चाहते हैं। हम जानते हैं अभी भी काफी सारे बेशर्म लोग बाज नहीं आयेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह देखने वाली बात है कि आपको कैसे संस्कार मिले हैं। जिन्हें हमारे बारे में जानकारी है वो इस तरह की बातें नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग हमें नहीं जानते हैं, उन्हें जैसा उचित लगे बोल सकते हैं। उनका कहना है कि इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाकर लोगों के प्रति नफरत मत फैलाइये।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08
-
Ganesh Chaturthi 2026: इन फिल्मों में दिखी 'गणपति उत्सव' की धूम
2026-09-08
-
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' का भौकाल टाइट ! चौथे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-09-08
-
स्वरा भास्कर के 'जौहर सीन' वाले बयान पर पूनम पांडे ने सुनाई खरी-खोटी
2026-09-07
-
Bigg Boss 20 का आगाज, माही विज ने पहले ही दिन काटा बवाल
2026-09-07
-
'बाप पर मत जाना'...सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी को दी नसीहत
2026-09-06
-
मुंबईः दही हांडी उत्सव में पहुंचे फिल्मी सितारे
2026-09-05
-
Mirzapur Box Office: बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर ने की जबरदस्त शुरुआत
2026-09-05
-
Mirzapur The Movie Review: भौकाल से भरपूर मिर्जापुर, कहानी भी दमदार
2026-09-04
-
जन्माष्टमी पर बच्चों के साथ देखें ये लोकप्रिय एनिमेटेड शो और फिल्में
2026-09-04
-
ट्रक से मिले मोहन जोशी को जख्म, फिल्मों में भूकंप से भरे
2026-09-03
-
Janmashtami Special: श्रीकृष्ण बन पर्दे पर छाए ये स्टार्स
2026-09-03