Notice Issued: जोमैटो और ब्लिंकिट की प्रवर्तक कंपनी इटरनल (Eternal) को पश्चिम बंगाल के राज्य कर विभाग की ओर से 3.7 करोड़ रुपये का जीएसटी डिमांड नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस अप्रैल 2019 से मार्च 2020 की अवधि से जुड़ा है और इसमें मूल कर के साथ ब्याज व जुर्माना भी शामिल है। इस घटनाक्रम के बाद कंपनी और निवेशकों के बीच टैक्स विवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
कंपनी को यह नोटिस पश्चिम बंगाल के राज्य कर (अपील) के अतिरिक्त आयुक्त की ओर से दिया गया है। आरोप है कि संबंधित अवधि में कंपनी द्वारा आउटपुट जीएसटी का कम भुगतान किया गया था। नियामक फाइलिंग में इटरनल ने बताया कि यह नोटिस उसे 6 जनवरी, 2026 को प्राप्त हुआ।
फाइलिंग के अनुसार, कुल मांग 3,69,80,242 रुपये की है। इसमें 1.92 करोड़ रुपये जीएसटी, 1.58 करोड़ रुपये ब्याज और 19.24 लाख रुपये जुर्माना शामिल है। इस राशि को लेकर कर विभाग ने औपचारिक रूप से कंपनी से भुगतान की मांग की है।
इटरनल ने स्पष्ट किया है कि उसका मानना है कि उसका पक्ष मजबूत है। कंपनी के अनुसार, उसके बाहरी कानूनी और कर सलाहकारों ने भी इस मामले में कंपनी के पक्ष का समर्थन किया है। कंपनी ने कहा है कि यह नोटिस कानून की व्याख्या से जुड़ा मामला है, न कि किसी जानबूझकर की गई चूक का।
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि वह इस आदेश को स्वीकार नहीं करेगी और संबंधित प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर करेगी। इटरनल का कहना है कि वह उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का उपयोग करेगी और उसे इस मांग से अपने वित्तीय हालात पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।
इस टैक्स नोटिस के बावजूद शेयर बाजार में जोमैटो के शेयर पर बड़ा नकारात्मक असर नहीं दिखा। बुधवार को जोमैटो का शेयर 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 280.50 रुपये पर बंद हुआ। बीते एक महीने में शेयर 1.67 प्रतिशत गिरा है, छह महीनों में 8.49 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में शेयर ने 11.11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा