नई दिल्ली: सोने की कीमतें सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर 3,900 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई है। इसकी वजह निवेशकों की ओर से सोने की लगातार खरीद करना है। अमेरिकी फेड के द्वारा ब्याज दरों में कमी की संभावना के चलते सोने की मांग में लगातार उछाल देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने की कीमत 1.22 प्रतिशत बढ़कर 3,956.70 डॉलर प्रति औंस पर थी। इसका डे-हाई 3,969 डॉलर प्रति औंस पर है।
फेड गवर्नर स्टीफन मिरान ने हाल ही में एक आक्रामक दर कटौती योजना के बारे में जानकारी साझा की थी और ट्रम्प प्रशासन की नीतियों के आर्थिक प्रभावों के बारे में चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतें 1.20 लाख रुपए के करीब पहुंच गई हैं। सोने के 05 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.25 प्रतिशत बढ़कर 1,19,595 रुपए पर पहुंच गया है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.68 प्रतिशत बढ़कर 48.29 डॉलर प्रति औंस पर है। अब तक इसका डे-हाई 48.49 रहा है। एमसीएक्स पर चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.98 प्रतिशत बढ़कर 1,47,176 रुपए हो गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बीते एक हफ्ते में 3,692 रुपए बढ़कर 1,16,954 रुपए हो गई है, जबकि पहले यह 1,13,262 रुपए थी। पिछले एक हफ्ते में में चांदी की कीमत 7,510 रुपए बढ़कर 1,45,610 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,38,100 रुपए प्रति किलो थी। इस साल की शुरुआत से अब तक सोने ने 50 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने करीब 70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दुनिया के बड़े निवेश बैंकों में से एक गोल्डमैन सैश का कहना है कि सोना अगले साल तक 5,000 डॉलर प्रतिशत औंस तक जा सकता है, जो कि फिलहाल 3,900 डॉलर प्रति औंस से अधिक है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा