Tenneco IPO: एमिशन कंट्रोल और क्लीन एयर टेक्नोलॉजी में काम करने वाली टेनेको क्लीन एयर ने आज शेयर बाजार में शानदार एंट्री की। 397 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर जारी हुए शेयरों की लिस्टिंग बीएसई पर 498 रुपये और एनएसई पर 505 रुपये पर हुई। यह क्रमशः 27 प्रतिशत और 27.20 प्रतिशत का प्रीमियम दर्शाती है। लिस्टिंग के तुरंत बाद बाजार में शेयरों में जबरदस्त लिवाली देखी गई, जिससे शुरुआती घंटे में ही इसका भाव बढ़कर 514.45 रुपये तक पहुंच गया। इस आधार पर आईपीओ निवेशकों को अब तक लगभग 29.58 प्रतिशत का लाभ मिल चुका है।
टेनेको क्लीन एयर का 3,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 से 14 नवंबर के बीच खुला था, जिसे निवेशकों की ओर से उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत प्रतिक्रिया मिली। यह आईपीओ ओवरऑल 61.79 गुना सब्सक्राइब हुआ, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस आईपीओ में कंपनी द्वारा कोई नया शेयर जारी नहीं किया गया। पूरा इश्यू 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 9,06,80,101 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत था।
कंपनी द्वारा सेबी को उपलब्ध कराए गए डीआरएचपी के अनुसार, टेनेको क्लीन एयर की वित्तीय स्थिति पिछले वर्षों में लगातार मजबूत हुई है। आंकड़ों पर गौर करें, तो शुद्ध लाभ का ग्राफ कुछ इस प्रकार रहा है-
वहीं, वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (अप्रैल–जून) में ही कंपनी 168.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमा चुकी है। यह प्रवृत्ति संकेत देती है कि कंपनी की ऑपरेशनल क्षमता मजबूत हो रही है और बाजार में उसकी पकड़ भी बढ़ रही है।
हालांकि मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कुल आय में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आंकड़ों पर गौर करें, तो......
वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी ने 1,316.43 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया। आय में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी की लाभप्रदता में तेजी यह दर्शाती है कि लागत प्रबंधन और मार्जिन सुधार पर कंपनी का खास फोकस है।
लिस्टिंग प्रीमियम और शुरुआती ट्रेडिंग में तेजी से साफ है कि बाजार ने टेनेको क्लीन एयर के बिजनेस मॉडल और विकास क्षमता पर भरोसा जताया है। उच्च सब्सक्रिप्शन और दमदार वित्तीय प्रदर्शन ने कंपनी को मजबूती से मार्केट में स्थापित किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा