मुंबई: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम का असर पूरी दुनिया के शेयर बाजार पर दिखने लगा है। वैश्विक बाजार में मिले-जुले संकेत दिख रहे हैं। वहीं भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। आज शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में बिकवाली का जोर देखा गया। इस कारण सुबह करीब 9.34 बजे, सेंसेक्स 181.63 अंक की गिरावट के साथ 83,530.88 और निफ्टी 44.25 अंक की गिरावट के साथ 25,478.25 पर कारोबार कर रहा था।
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि "आज के बाजार की शुरुआत एक सपाट और नकारात्मक रुप में हुई है, जिसकी वजह से निफ्टी को 25,500, 25,400 और 25,300, पर समर्थन मिल सकता है। जबकि ऊपर की ओर, 25,600 तत्काल प्रतिरोध स्तर हो सकता है, उसके बाद 25,700 और 25,800 के स्तर होंगे। हाल के वैश्विक बाज़ार रुझानों को देखें तो यह भी स्पष्ट होता है कि बाजार टैरिफ के मोर्चे पर चल रही गतिविधियों को काफी हद तक नज़रअंदाज़ कर रहे हैं और स्पष्टता का इंतज़ार कर रहे हैं।
पीएल कैपिटल के मुख्य सलाहकार विक्रम कासट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दवाओं पर 200 प्रतिशत और तांबे के उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ़ लगाने का आह्वान किया है। तांबे के वायदा भाव में 17 प्रतिशत से ज़्यादा की उछाल आई, जिसके बाद कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। तांबे पर टैरिफ़ लगाए जाने की संभावना ज़्यादा है, क्योंकि ट्रंप ने संकेत दिया है कि दवाओं पर टैरिफ़ लगाने में अभी कुछ समय बाकी है। इसलिए बाज़ार व्यापार के मोर्चे पर कारोबारी स्पष्टता का इंतज़ार कर रहे हैं।
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। आज शुरुआती कारोबार में, निफ्टी बैंक 196.25 अंक की गिरावट के साथ 57,060.05 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 72 अंक की बढ़त के साथ 59,487.45 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 84.55 अंक बढ़कर 18,979.75 पर बंद हुआ। इस बीच, सेंसेक्स में एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा स्टील, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, इटरनल और ट्रेंट सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी और पावर ग्रिड सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर रहे। वहीं दूसरी तरफ संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8 जुलाई को 26.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,366.82 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
ट्रंप के टैरिफ बम की वजह से विदेशी बाजारों में भी उथल-पुथल मची हुई है। एशियाई बाजारों में, बैंकॉक और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान, सियोल, चीन और जकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 165.60 अंक की गिरावट के साथ 44,240.76 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 4.46 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 6,225.52 पर और नैस्डैक 5.95 अंक या 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 20,418.46 पर बंद हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान