शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट
खबर सार :-
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में रहे। हालांकि बीच में खरीदारी से थोड़ी रिकवरी हुई, लेकिन तेजी टिक नहीं सकी। सुबह 10 बजे तक दोनों सूचकांक करीब 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे।
खबर विस्तार : -
Stock Market news today: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की गिरावट और बढ़ गई। हालांकि 15 मिनट बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिल जाने के कारण ये दोनों सूचकांक सुधर कर कुछ देर के लिए हरे निशान में भी पहुंचे, लेकिन ये तेजी टिक नहीं सकी। थोड़ी देर बाद ही एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।
टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आज सुबह 10 बजे के बाद श्रीराम फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीएमपीवी और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 0.98 प्रतिशत से लेकर 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, मैक्स हेल्थकेयर, बजाज फिनसर्व, अपोलो हॉस्पिटल, इंटरग्लोब एवियशन और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 0.84 प्रतिशत से लेकर 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे। अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,093 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 818 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,275 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 12 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 18 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई सेंसेक्स में 94.55 अंकों की कमजोरी
बीएसई का सेंसेक्स आज 94.55 अंक की कमजोरी के साथ 84,600.99 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से अगले 15 मिनट में ही ये सूचकांक गिर कर 84,470.94 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाया, जिससे इस सूचकांक की स्थिति में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 27.77 टूट कर 84,667.77 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
एनएसई के निफ्टी में सांकेतिक गिरावट
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 1.20 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 25,940.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक गिर कर 25,878 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू की, जिससे निफ्टी रिकवरी करके कुछ देर के लिए हरे निशान में भी पहुंचा। हालांकि थोड़ी ही देर बाद एक बार फिर बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया।
लिवाली और बिकवाली का जोर
बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 6.65 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 25,935.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 345.91 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,695.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 100.20 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,942.10 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
अन्य प्रमुख खबरें
-
चीनी स्टॉक लिमिट आधी, जमाखोरी पर सरकार का बड़ा शिकंजा
2026-09-01
-
सीमा शुल्क-बैंकिंग सुधारों से ‘विकसित भारत’ की रफ्तार होगी तेज
2026-09-01
-
ITR Filing 2026-27: 7.8 करोड़ रिटर्न दाखिल, टैक्सपेयर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
2026-09-01
-
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-09-01
-
शेयर बाजार सपाट, सेंसेक्स 76,900 के करीब; ग्लोबल दबाव हाव
2026-09-01
-
अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-08-31
-
सोना-चांदी में आएगी जोरदार तेजी! Gold $5,600, Silver $120 तक
2026-08-31
-
Zomato का बड़ा एक्शन, एनालॉग डेयरी वाली डिशेज पर लगी रोक
2026-08-31
-
भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स का धमाल, 4 महीने में ₹11 करोड़ का कारोबार
2026-08-31
-
HDFC Bank CEO रेस में कैजाद भरूचा सबसे आगे, संभालेंगे कमान?
2026-08-31
-
ग्लोबल टेंशन में बाजार की सांसें थमीं, लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी
2026-08-31
-
CNG फिर हुई महंगी, नई कीमतें आज से लागू
2026-08-29
-
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 729.33 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड पर
2026-08-28
-
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट
2026-08-27
-
सरकार ने साफ की स्थिति, प्याज की उपलब्धता पर दी जानकारी
2026-08-27