नए साल 2026 की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी, निवेशकों को मिला भरोसा
खबर सार :-
नए साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए उम्मीदभरी रही है। सीमित वैश्विक संकेतों के बावजूद बाजार में स्थिरता और चयनात्मक खरीदारी देखने को मिली। विशेषज्ञों की राय में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहते हुए मजबूत शेयरों पर ध्यान देना चाहिए। निफ्टी के अहम स्तरों पर टिकने की स्थिति में ही नई आक्रामक खरीदारी करना बेहतर रहेगा।
खबर विस्तार : -
New year 2026 Market Update: नए साल की शुरुआत हो चुकी है। हर तरफ जश्न मनाया जा रहा है। भारतीय शेयर बाजार ने नए साल 2026 की शुरुआत हरे निशान के साथ की। साल के पहले कारोबारी दिन घरेलू बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। सुबह 9:20 बजे तक निफ्टी 40.30 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,171.45 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सेंसेक्स 144.39 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,364.99 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। किसी बड़े घरेलू या वैश्विक संकेत के अभाव में बाजार में सीमित लेकिन स्थिर तेजी देखने को मिली।
व्यापक बाजार का मिला-जुला रुख
वृहद बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त रही, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। इससे साफ है कि निवेशकों का रुझान फिलहाल चुनिंदा बड़े और मजबूत शेयरों की ओर बना हुआ है, जबकि छोटे शेयरों में सतर्कता बरती जा रही है।
सेक्टोरल प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव
सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसके अलावा निफ्टी हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स भी दबाव में दिखे। दूसरी ओर, निफ्टी मीडिया इंडेक्स करीब 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी 0.45 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिससे ऑटो शेयरों में खरीदारी का रुझान दिखा।
सेंसेक्स शेयरों की चाल
भारतीय शेयर बाजार की स्थिति साल की शुरुआत में अच्छी है। इसे शुभ संकेत माना जा रहा है। सेंसेक्स पैक में एम एंड एम, इटरनल, टीसीएस, एनटीपीसी, एलएंडटी, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। वहीं, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, बीईएल, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयर टॉप लूजर्स की सूची में शामिल रहे।
2025 का प्रदर्शन और बाजार की पृष्ठभूमि
घरेलू बाजार के लिए 2025 का साल भी सकारात्मक रहा। निफ्टी 50 ने साल 2025 का अंत 10.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ किया, जिससे इसकी लगातार 10 साल की तेजी बरकरार रही। सेंसेक्स भी 2025 में 9.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 5.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ लगातार छह साल की तेजी में रहा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे इसकी दो साल की बढ़त का सिलसिला टूट गया।
बाजार को लेकर एक्सपर्ट की राय
भारतीय शेयर बाजार को लेकर एक्सपर्ट्स की राय भी सकारात्मक है। चॉइस ब्रोकिंग की टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट अमृता शिंदे के अनुसार, बाजार का माहौल फिलहाल संभला हुआ और सकारात्मक नजर आ रहा है। घरेलू तकनीकी संकेत मजबूत हो रहे हैं, हालांकि वैश्विक संकेत अभी भी मिले-जुले नजर आ रहे हैं, लेकिन निवेशकों के लिए भारत अभी भी एक आकर्षक डेस्टिनेशन बना हुआ है। निफ्टी के लिए 26,250–26,300 का स्तर रेजिस्टेंस और 26,000–26,050 का स्तर सपोर्ट का काम कर सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
चीनी स्टॉक लिमिट आधी, जमाखोरी पर सरकार का बड़ा शिकंजा
2026-09-01
-
सीमा शुल्क-बैंकिंग सुधारों से ‘विकसित भारत’ की रफ्तार होगी तेज
2026-09-01
-
ITR Filing 2026-27: 7.8 करोड़ रिटर्न दाखिल, टैक्सपेयर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड
2026-09-01
-
भारतीय अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-09-01
-
शेयर बाजार सपाट, सेंसेक्स 76,900 के करीब; ग्लोबल दबाव हाव
2026-09-01
-
अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तूफानी रफ्तार! पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ
2026-08-31
-
सोना-चांदी में आएगी जोरदार तेजी! Gold $5,600, Silver $120 तक
2026-08-31
-
Zomato का बड़ा एक्शन, एनालॉग डेयरी वाली डिशेज पर लगी रोक
2026-08-31
-
भारत कनेक्ट पर फॉरेक्स का धमाल, 4 महीने में ₹11 करोड़ का कारोबार
2026-08-31
-
HDFC Bank CEO रेस में कैजाद भरूचा सबसे आगे, संभालेंगे कमान?
2026-08-31
-
ग्लोबल टेंशन में बाजार की सांसें थमीं, लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी
2026-08-31
-
CNG फिर हुई महंगी, नई कीमतें आज से लागू
2026-08-29
-
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 729.33 अरब डॉलर के नए रिकॉर्ड पर
2026-08-28
-
Stock Market: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट
2026-08-27
-
सरकार ने साफ की स्थिति, प्याज की उपलब्धता पर दी जानकारी
2026-08-27