नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। इससे पूर्व भी सरकार ने उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया था। यह आदेश 3 मई से प्रभावी होगा।
नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने विस्तारित अवधि के लिए टी. रबी शंकर की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एसीसी ने 3 मई से एक साल या अगले आदेश तक उनकी फिर से नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है। इस सम्बन्ध में 21 अप्रैल को एक सरकारी आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि टी. रबी शंकर को मई, 2021 में तीन साल की अवधि के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने केंद्रीय बैंक में विभिन्न पदों पर काम किया है। शंकर कार्यकारी निदेशक की अपनी पिछली भूमिका में आरबीआई में भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, फिनटेक और जोखिम निगरानी विभाग की निगरानी का काम कर चुके हैं। उन्होंने इससे पहले सरकारी बॉन्ड बाजारों और ऋण प्रबंधन के विकास के लिए आईएमएफ सलाहकार के रूप में भी वर्ष 2005-2011 तक काम किया है। अब मई, 2026 तक के लिए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
पेट्रोल, डीजल के साथ सीएनजी के दाम में भी इजाफा, पिछले 10 दिनों में 5 रुपये बढ़ा
भारत के UPI को साइप्रस में मिली एंट्री, एनपीसीआई और यूरोबैंक के बीच हुआ समझौता
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा