G20 Summit 2025: जोहान्सबर्ग में चल रहे जी-20 समिट के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास के पैरामीटर्स पर गहन मंथन की आवश्यकता जताई। “इन्क्लूसिव और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ” थीम पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछली नीतियों ने बड़े वर्ग को संसाधनों से दूर रखा है और प्रकृति के अति-शोषण को बढ़ावा दिया है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अफ्रीका इन चुनौतियों का सबसे अधिक सामना कर रहा है। ऐसे में अब समय है कि जी-20 नई सोच और साझा प्रयासों के साथ आगे बढ़े।
पीएम मोदी ने दुनिया की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को सुरक्षित और साझा करने के लिए एक ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी बनाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि विश्व की कई समुदायें पर्यावरण-संतुलन, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सौहार्द के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। भारत की भारतीय ज्ञान प्रणाली पहल इस वैश्विक प्लेटफॉर्म का आधार बन सकती है। यह रिपॉजिटरी पारंपरिक ज्ञान को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
अफ्रीका के विकास को वैश्विक हित बताते हुए पीएम मोदी ने जी-20 अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव की घोषणा की। यह पहल ‘ट्रेन-द-ट्रेनर्स’ मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें जी-20 देश प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। लक्ष्य है—अगले दस वर्षों में अफ्रीका में 10 लाख सर्टिफाइड ट्रेनर्स तैयार करना, जो आगे करोड़ों युवाओं को आधुनिक कौशल उपलब्ध कराएंगे। यह पहल अफ्रीका के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।
फेंटानिल जैसे सिंथेटिक ड्रग्स के खतरे पर गंभीर चिंता जताते हुए पीएम मोदी ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य, सामाजिक स्थिरता और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने ड्रग-टेरर नेक्सस से निपटने के लिए एक विशेष जी-20 इनिशिएटिव की मांग की। यह पहल फाइनेंशियल, गवर्नेंस और सिक्योरिटी टूल्स को एक साथ जोड़कर ड्रग तस्करी नेटवर्क को तोड़ने, गैरकानूनी पैसों के प्रवाह पर रोक लगाने और आतंकवादी फंडिंग के बड़े स्रोत को कमजोर करने पर केंद्रित होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
SBI कर्मचारियों द्वारा हड़ताल, 5 दिन प्रभावित रहेंगे बैंक के काम
वैश्विक तनाव के बीच सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, सीमित दायरे में हो रहा कारोबार
सिद्धार्थनगर में डीजल के लिए हाहाकार भीषण गर्मी में डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार
डीआरआई का तस्करों पर डिजिटल स्ट्राइक: 120 करोड़ की 3 लाख ई-सिगरेट जब्त, कई राज्यों में छापेमारी
विदेशी मुद्रा भंडार से बढ़ी RBI की ताकत, सरकार को मिल सकते हैं रिकॉर्ड 3.5 लाख करोड़ रुपए
भारत की चाय ने दुनिया में बजाया डंका, 12 वर्षों में निर्यात 93% बढ़ा, महिलाएं बन रहीं सशक्त
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75,500 के पार, निवेशकों का बढ़ा भरोसा
वड़ा पाव लवर्स को महंगाई का बड़ा झटका, 20 से 25 रुपये हुआ दाम
यूएन की नई रिपोर्ट से बढ़ी चिंता: 2026 में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 6.4% रहने का अनुमान